Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, टायर फटने से कार रेलिंग से टकराई, चार घायल

    By Neelesh Kumar Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Tue, 28 Jul 2026 06:44 PM (IST)

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर नसीरपुर क्षेत्र में टायर फटने से एक वैगनआर कार रेलिंग से टकरा गई, जिसमें कानपुर के चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ...और पढ़ें

    एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार।

    एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार।

    संवाद सूत्र, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार दोपहर नसीरपुर क्षेत्र में माइल स्टोन 55 के पास टायर फटने से वैगनआर कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। हादसे में कानपुर से जयपुर दवा लेने जा रहे कार सवार चार लोग घायल हो गए। यूपीडा और पुलिस टीम ने घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय भिजवाया।

    कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र के बड़सुरई निवासी 59 वर्षीय राम कमल अवस्थी का जयपुर में इलाज चल रहा है। मंगलवार को वह पड़ोसी 22 वर्षीय अजय सैनी के साथ वैगनआर कार से जयपुर जा रहे थे। कार में राम कमल की 48 वर्षीय पत्नी सुनीता अवस्थी व 20 वर्षीय शिखा भी थीं। दोपहर दो बजे नसीरपुर क्षेत्र में माइल स्टोन 55 पर कार का टायर फट गया

    इससे कार अनियंत्रित होकर लोहे की रेलिंग से टकरा गई। इस हादसे में कार चालक सहित सभी लोग घायल हो गए। इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि सभी घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उनकी हालत सामान्य है। हादसे की जानकारी पर स्वजन भी अस्पताल पहुंच गए।