'अब बंगाल में हारने जा रही है भाजपा', क्यों बढ़ा पश्चिम बंगाल में वोट प्रतिशत ? सपा सांसद अक्षय यादव ने बताया कारण
सपा सांसद अक्षय यादव ने शिकोहाबाद में अग्नि पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और मुआवजे का आश्वासन दिया। उन्होंने भाजपा सरकार को विफ ...और पढ़ें

अग्निकांड पीड़ितों से मुलाकात के दौरान सपा सांसद अक्षय यादव।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, शिकोहाबाद। सपा सांसद ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे सब्जी मंडी में अग्नि पीड़ित दुकानदारों को ढांढस बंधाया। पीड़ितों को सरकार से अधिक से अधिक मुआवजा दिलाने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उप्र में भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है, अब बंगाल चुनाव भी हारने जा रही है।
मंडी के अग्नि पीड़ितों से मिले सपा सांसद, बंधाया ढांढस
सांसद अक्षय यादव सबसे पहले सब्जी विक्रेताओं की समस्या सुनी। इसके बाद कपड़ा कारोबारी मुहम्मद शाहिद से मिलकर मदद का भरोसा दिया। मीडिया से बात करते हुए कहा कि उप्र में गुंडे और माफिया खुलेआम घूम रहे हैं। इसी कारण भाजपा नेता हताशा भरे बयान दे रहे हैं।
मतदान का प्रतिशत क्यों बढ़ा बताया कारण
तमिलनाडु और बंगाल में आजादी के बाद पहली बार बंपर मतदान होने पर बोले कि जिस तरह एसआइआर के दौरान वोट काटे गए हैं। इससे डुप्लीकेट वोट भी कम हुए हैं। इसी वजह से मतदान का प्रतिशत बढ़ा है। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत हो रहे निर्माण कार्यों को भाजपा सरकार का सबसे बड़ा घोटाला बताया। कहा कि जब सपा सरकार बनेगी, तब इस पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
सरकार से हर संभव मदद दिलाने का दिया भरोसा
मौके पर जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि अब्दुल वाहिद, पूर्व एमएलसी डॉ. दिलीप यादव, मीना राजपूत, विजय आर्या, रमेश चंद्र चंचल, केवी यादव, रामसेवक यादव, जगमोहन यादव आदि उपस्थित रहे।
खबरें और भी
मुआवजे की मांग
इससे पूर्व उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अजय मित्तल के नेतृत्व में पदाधिकारी एसडीएम डॉ. गजेंद्र पाल सिंह मिले। इस दौरान अग्नि पीड़ितों को मुआवजे दिलाने की मांग की गई। मौके पर अरुण गुप्ता, शेखर अग्रवाल, अनिल, प्रिंस जैन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।