जब लोग शिफ्ट में सो सकते हैं तो नमाज क्यों नहीं पढ़ सकते? फिरोजाबाद में बोले बीजेपी सांसद राजकुमार चाहर
फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग शिफ्ट में सो सकते हैं तो सड़कों पर नमाज क्यों नहीं पढ़ सकते, लेकिन सड़कों पर नमाज ...और पढ़ें

भाजपा महानगर के प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में उपस्थित फतेहपुर सीकरी सांसद व किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर (दाएं से तीसरे), मेयर कामिनी राठौर (बाएं), एमएलसी विजजय शिवहरे (बाएं से दूसरे), महानगर अध्यक्ष डा. सतीश दिवाकर (दाएं से दूसरे) : जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। भाजपा महानगर इकाई के दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए फतेहपुर सीकरी से सांसद और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर कहा कि जब मुस्लिम समुदाय के लोग घरों में शिफ्ट में सो सकते हैं तो वे इसी तरह नमाज क्यों नहीं पढ़ सकते? ईद पर सड़क पर नमाज पढ़ने की अनुमति किसी भी हाल में नहीं दी जा सकती।
पेट्रोल और डीजल पर कही ये बात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्व में भी यह स्पष्ट कर चुके हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के सवाल पर कहा कि अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच तनावपूर्ण स्थिति का असर पूरी दुनिया पर पड़ा है। इसी कारण अपने देश में भी दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव पर बोले कि उनमें अभी परिपक्वता की कमी है, इसलिए वह इस संकट की घड़ी में साइकिल से चलने की बात कह रहे हैं। भारत को साइकिल से विकसित नहीं बना सकते।
यह भी पढ़ें- आपके दिमाग में क्या चल रहा है, बताएगी डीप लर्निंग मशीन; AMU के इंजीनियरिंग छात्रों ने बनाई डिवाइस
देश के सामने तमाम चुनौतियां
सोमवार से शुरू हुए आयोजन के पहले दिन मुख्य वक्ता फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि देश के सामने तमाम चुनौतियां हैं। इनका सामना करते हुए देश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हमारा वैचारिक अधिष्ठान सांस्कृतिक, राष्ट्रवाद, एकात्म मानववाद एवं पंच निष्ठा विषय पर आधारित है।
राजनीति में गरिमा का रखें ख्याल
राजकुमार चाहर ने कहा राजनीति में भी अपनी गरिमा को नहीं भूलना चाहिए। वरिष्ठ नेताओं ने देश के सम्मुख चुनौतियों और निदान के बारे में जानकारी दी। नेता-कार्यकर्ताओं से राजनीति में मर्यादित रहने को कहा गया।