Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP News: एक महीने तक चलेगा 'अतिक्रमण हटाओ अभियान', खाली कराए फुटपाथ; सड़क पर रखा सामान जब्त

    Updated: Fri, 02 Aug 2024 05:58 PM (IST)

    यूपी के फिरोजाबाद जिले में निगम प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान की रूपरेखा बनाई है। अब पूरे महीने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा। इस कड़ी में दोपहर एक बजे ...और पढ़ें

    सरक्यूलर रोड पर अतिक्रमण हटवाते नगर निगम प्रवर्तन दल सदस्य : जागरण।
    सरक्यूलर रोड पर अतिक्रमण हटवाते नगर निगम प्रवर्तन दल सदस्य : जागरण।

    HighLights

    1. आगाशाह की मस्जिद से जाटवपुरी चौराहे तक खाली कराए फुटपाथ
    2. दैनिक जागरण के अभियान के बाद सक्रिय हुआ नगर निगम प्रशासन

    जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। दैनिक जागरण के ये फुटपाथ हमारा है अभियान से नगर निगम प्रशासन की नींद टूटी। शहर की सड़कों और फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने का अभियान गुरुवार से शुरू हो गया। पहले दिन सर्कुलर रोड, आगाशाह की मस्जिद से जाटवपुरी चौराहा तक फुटपाथ खाली कराए गए। इस दौरान अतिक्रमण के रूप में रखा सामान जब्त कर लिया। दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई।

    सदर बाजार, स्मार्ट रोड, सर्कुलर रोड, जैन मंदिर के आसपास, सुभाष तिराहे से लेकर सेंट्रल चौराहा, नालबंद रोड और कोटला रोड समेत शहर के अधिकतर स्थानों पर सड़कें अतिक्रमण की चपेट में हैं। जिससे लोग परेशान होते हैं। स्कूलों की छुट्टी के समय अक्सर जाम लगता है। व्यापारी भी इससे परेशान थे।

    पूरे महीने चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

    संगठनों ने नगर निगम प्रशासन से अतिक्रमण हटवाने की मांग की थी। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जनता की परेशानी का निदान कराने के लिए जागरण ने अभियान शुरू किया। इसके बाद निगम प्रशासन ने अभियान की रूपरेखा बनाई। अब पूरे महीने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा।

    इस कड़ी में दोपहर एक बजे प्रवर्तन दल की टीम आगाशाह की मस्जिद के पास पहुंची। वहां से जाटवपुरी चौराहे तक अतिक्रमण हटवाया। प्रवर्तन दल ने जैसे ही तख्त, बेंच, कुर्सी उठाना शुरू किए, अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। उन्होंने स्वयं ही सामान समेटना शुरू कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को घंटाघर से लेकर नालबंद चौराहे तक अभियान चलाया जाएगा।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें  - 

    Video: सार्जन-रावण DJ ने किया हाईवे जाम, IAS Officers के छूटे पसीने; गाड़ियां छोड़कर भीड़ में घुसे अफसर