Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फिरोजाबाद: जमीन पर शव पटककर मां से बोला हत्यारा- मैंने मार डाला है, जा ले जा अपना बेटा

    Updated: Mon, 01 Jun 2026 03:09 PM (IST)

    फिरोजाबाद में एक डेढ़ वर्षीय मासूम की आठ बार पटक कर हत्या कर दी गई। आरोपी युवक ने शव मां को सौंपते हुए कहा, "ले जाओ अपने बेटे का शव, मैंने उसे मार डाल ...और पढ़ें

    युवक ने बच्चे को जमीन पर पटक-पटककर मार डाला।

    युवक ने बच्चे को जमीन पर पटक-पटककर मार डाला।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। यादव कॉलोनी में शनिवार दोपहर ढाई बजे डेढ़ वर्षीय मासूम की आठ बार पटक कर हत्या करने के बाद आरोपित युवक शव को उसकी मां के पास घर पर ले गया। शव पटक कर बोला- ले जाओ, अपने बेटे का शव, मैनें उसे मार डाला। इसके बाद वह भाग गया।

    जिस जगह उसने हत्या की, वह रिहायशी क्षेत्र है। मासूम समेत मां के यहां आने के आधे घंटे बाद ही आरोपी युवक भी पहुंच गया था। पीड़ित मां और युवक के बीच अच्छी घनिष्ठता थी।

    पति ने ही इस युवक से उसकी मुलाकात कराई थी। जिसने भी इस घटना को सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और सामने देखा, उसे शनिवार रात नींद नहीं आई।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूम के सिर की हड्डी पूरी तरह टूट गई थी। अन्य अंगों पर भी चोट के निशान पाए गए। सीओ शिकोहाबाद अंबरीश कुमार ने बताया कि आरोपित का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। उसका न्यायालय से रिमांड मिल गया है।

    हत्याकांड के बारे में दैनिक जागरण की टीम ने रविवार को आंखों देखा हाल चश्मदीद लोगों से जाना।

    प्रत्यक्षदर्शियाें ने कहा-

    मैं अपनी दो बेटियों के साथ कमरे में बैठी थी। सामने टीवी पर 20 वर्षीय बेटी अपने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देख रही थी। इस दौरान उसने देखा कि युवक किसी को पूरी ताकत से पटक रहा है।

    उसने मुझसे कहा- अरे-अरे मम्मा देखो, ये क्या कर रहा है? इसने किसी को जमीन पर पटक दिया। पहले तो हम सभी ने समझा कि युवक ने किसी जानवर के बच्चे को पटका है, दोबारा जब उसने पटका तो वह और बेटी घर के बाहर आ गईं। इस बीच आरोपित बच्चे को लेकर उनके दरवाजे से होता हुआ चला गया। इस बारे में सोच कर पूरी रात नींद नहीं आई।

    -शकुंतला।

    मैं कमरे में लेटा था। लगभग ढाई बजे घर के बाहर से किसी को पटकने की आवाज आई। ऐसा लगा जैसे किसी ने सीमेंट की बोरी जमीन पर पटक दी हो। जैसे ही कमरे से बाहर आए तो आरोपित विराज उर्फ जितेंद्र उन्हें देख कर बच्चे को कंधे पर रख कर चला गया। मैंने उसे आवाज कर पूछा- औये क्या कर रहा है? इसके बाद वह बच्चे को लेकर पड़ोसी के मकान में घुस गया, जिसके बाद वह नहीं निकला, लेकिन यह पता नहीं चला कि उसने बच्चे की हत्या के बाद शव को घर में फेंक कर कहां भाग गया? मासूम के घर में चीख पुकार मची थी। सभी की आंखें नम थीं।
    -शिवांजल।

    WhatsApp-Image-2026-05-30-at-4.29.45-PM-1780140211111

    शनिवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब आए थे लोग

    मकान स्वामी लाडली ने बताया कि शुक्रवार को किराएदार पुष्पलता और उनके पति कहीं बाहर गए थे। रात लगभग 10 बजे वे अपने नाती के साथ घर लौटे थे। शनिवार दोपहर डेढ़ बजे पुष्पलता, पिंकी, रति और उसकी छोटी बहिन, आरव और एक अन्य बुजुर्ग व्यक्ति घर आए।

    आधा घंटे बाद पुष्पलता और रति की छोटी बहन फोन पर बातें करते हुए बाहर आ गए। कुछ देर बाद उनके साथ आरोपित विराज उर्फ जितेंद्र घर पर आया। युवक कुछ देर बाद घर से बाहर आकर चहलकदमी करते हुए किसी से बात करने लगा।

    बात समाप्त होने पर वह अंदर कमरे में गया और रति के डेढ़ वर्षीय बेटे को चॉकलेट दिलाने की कह कर अपने साथ ले गया। लाडली ने बताया कि वह कमरे में लेटी थीं, लेकिन खिड़की में लगी जाली से सब कुछ दिखाई दे रहा था।

    खबरें और भी

    10 मिनट के अंदर ही वह युवक बच्चे को लेकर आया और किराएदार के दरवाजे पर शव को फेंक कर बोला- बच्चे को उठा ले जाओ। यह कहते हुए वह घर से बाहर निकल गया। रविवार सुबह पुष्पलता ने बताया कि वह रति की सास से फोन पर बात कर रहा था। इसमें कितनी सच्चाई है, यह पुलिस की जांच में पता चलेगा।

    सुबह 10 बजे से किराएदार का कमरा बंद था

    मकान स्वामी ने बताया कि उनकी किराएदार पुष्पलता और उसके पति छह माह पहले उनके घर में आए थे। पुष्पलता और उसके पति रविवार सुबह 10 बजे घर से जिला अस्पताल जाने की बात कह कर गए थे। इसके बाद से वे कहां हैं? इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

    child-death-fzd-mother-1780196113355_v

    बामई में हुआ बच्चे का अंतिम संस्कार

    रविवार दोपहर तीन बजे पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस ने शव को मां रति, नानी पिंकी और अन्य स्वजन के सिपुर्द कर दिया। रिपोर्ट में मृत्यु सिर और शरीर में आई गंभीर चोटों के कारण बताई गई है। मासूूम का सिर पूरी तरह डैमेज हो गया था।

    अन्य हिस्से में अंदरूनी चोटें

    बताई गई हैं। स्वजन शव को लेकर अरांव के गांव बामई में पहुंचे और यहीं पर देर शाम उसका अंतिम संस्कार किया गया। जब शव गांव पहुंचा तो सभी कहते सुने गये कि इस मासूम ने किसी का क्या बिगड़ा था। उसने अभी ढंग से चलना और बोलना भी नहीं सीख पाया कि उसके रिश्ते के चाचा ने ही उसकी जिंदगी छीन ली।

    मासूम की हत्या के बाद भी नहीं पहुंचा पिता

    रति और प्रियांक शर्मा की शादी तीन वर्ष पहले हुई थी। शादी के कुछ वर्ष बाद से ही पति रति को परेशान करने लगा था। वह आए दिन उसकी पिटाई करता था। इस कारण वह अक्सर अपने मायके बामई में आकर रहता था। फिलहाल वह तीन महीने से रह रही थी। घटना की जानकारी होने के बाद भी मासूम के पिता और अन्य स्वजन उसके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए।

    यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद बच्चे की हत्या में सामने आया नया मोड़, अस्पताल में बिलख पड़ी मां बोली थी- बेटे को मार डाला

    यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद में डेढ़ साल के मासूम को रिश्ते के चाचा ने पटक-पटककर मार डाला, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर