Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फिरोजाबाद में डेढ़ साल के मासूम को रिश्ते के चाचा ने पटक-पटककर मार डाला, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

    Updated: Sat, 30 May 2026 05:01 PM (IST)

    फिरोजाबाद में एक डेढ़ वर्षीय बच्चे आरव की उसके रिश्ते के चाचा विराज ने टॉफी के बहाने ले जाकर जमीन पर पटक-पटक कर हत्या कर दी। ...और पढ़ें

    सीसीटीवी में कैद वारदात

    सीसीटीवी में कैद वारदात

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में शनिवार दोपहर दो बजे एक डेढ़ वर्षीय आरव को रिश्ते का चाचा टॉफी खिलाने के बहाने से घर से ले गया। इसके बाद जमीन जमीन पर पटक-पटक कर हत्या कर फरार हो गया।

    घटना का सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। बंदायू में सियाराम नगर बदायू निवासी सुमित का पत्नी से रति से विवाद चल रहा है। इसकी वजह से रति डेढ़ वर्ष के बच्चे अराव के साथ कुछ माह से मायके अरांव के बामई गांव में रहकर एक स्कूल में पढ़ाती थी।

    WhatsApp Image 2026-05-30 at 4.29.45 PM

    सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    शनिवार दोपहर अपनी मां पिंकी के साथ रति बेटे को लेकर उनकी सहेली पुष्पलता के घर यादव कॉलोनी आई थी। तभी रति ने बताया कि उनके बुआ सास का बेटा विराज आ रहा है। विराज वहां पहुंचा और आरव को टॉफी दिलाने के बाहने से घर के बाहर निकला।

    WhatsApp Image 2026-05-30 at 4.29.44 PM

    पचास मीटर दूर गली में सन्नाटा देखकर मासूम बच्चे के कपड़े से पकड़कर एक के बाद एक आठ बार जमीन में पटककर हत्या कर दी। इसके बाद बच्चे के शव को उठाकर ले गया और गली में फेंककर भाग निकला।

    खबरें और भी

    पूरी घटना सामने घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। आरोपित विराज बदायूं में शेखूपुर का रहने वाला है। पुलिस आरोपित की तलाश में लगी है। आरोपित रति से शादी करने का दबाव बना रहा था।

    यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद में बेकाबू कार का कहर, चार छात्राओं को मारी टक्कर, फिर मोमोज के ठेल से टकराकर पलटी