Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फिरोजाबाद में भाजपा जिलाध्यक्ष से गाली-गलौज, सभासद पर बोला बोतल से हमला; कार में रखे थे तमंचे

    By Puneet Kumar Rawat Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Sat, 27 Jun 2026 07:05 PM (IST)

    फिरोजाबाद के टूंडला में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह से उनके पड़ोसी सैनिक और उसके साथी ने गाली-गलौज की। हस्तक्षेप करने पर सभासद हनी जादौन पर बोतल ...और पढ़ें

    मारपीट करने के आरोपियों की कार में रखे तमंचे। वीडियो ग्रैब

    मारपीट करने के आरोपियों की कार में रखे तमंचे। वीडियो ग्रैब

    संवाद सूत्र, टूंडला (फिरोजाबाद)। घर के बाहर टहल रहे भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ शुक्रवार रात उनके ही पड़ोस में रहने वाले एक सेना के जवान ने अपने साथी के साथ मिलकर गाली-गलौज और अभद्रता कर दी। मौके पर पहुंचे सभासद पर कांच की बोतल से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। पुलिस आरोपितों को पकड़कर थाने ले गई। जिन्हें सुबह जिलाध्यक्ष के कहने पर छोड़ दिया।

    सुरक्षा को लेकर जिलाध्यक्ष के आवास पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह रात साढ़े नौ बजे अकेले अपने एटा रोड स्थित आवास के बाहर टहल रहे थे। सुरक्षाकर्मी अपने घर चले गए थे। तभी वहां उनका पड़ोसी युवक अपने साथी के साथ वैगनआर कार से पहुंचा और उन्हें रोककर गाली-गलौज करने लगा। जानकारी पर सभासद हनी जादौन वहां पहुंच गए।

    उस समय भी आरोपित गाली-गलौज कर रहे थे। उनके विरोध करने पर आरोपितों कांच की बोतल से सभासद पर हमला बोल दिया। जिससे उनके हाथ में चोट आई है। जिलाध्यक्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल का डाक्टरी परीक्षण कराया है। वहीं आरोपितों को पकड़ लिया। घटना की जानकारी होते ही जिलाध्यक्ष के दर्जनों समर्थक आ गए। कार की तलाशी लेने पर दो तमंचे और दो डंडे बरामद किए गए

    जिसका वहां उपस्थित लोगों ने वीडियो बना लिया। इंस्पेक्टर बैजनाथ सिंह का कहना है कि तमंचे मिलने की बात गलत है। जिलाध्यक्ष के कार्रवाई से इन्कार करने के कारण दोनों को छोड़ दिया गया है। जिलाध्यक्ष का कहना है कि दोनों आरोपित शराब के नशे में थे। सुबह आरोपित और उसके स्वजन द्वारा माफी मांग ली गई। ऐसे में कार्रवाई कराना ठीक नहीं है।

    खबरें और भी