Firozabad DM को देख बोले लोग...जिलाधिकारी हो तो ऐसा, अम्मा की मदद के बाद पकड़ ली झाड़ू
नवागत फिरोजाबाद डीएम संतोष कुमार शर्मा ने जिले में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने खुद कलक्ट्रेट परिसर में सफाई कर अधिकारियों और कर्मचारियों को ...और पढ़ें
-1778340551483_m.webp)
परिसर में सफाई अभियान चलाते डीएम संतोष कुमार शर्मा।
HighLights
डीएम ने स्वयं कलक्ट्रेट परिसर में सफाई की।
अन्य सरकारी कार्यालयों में भी सफाई अभियान चला।
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। नवागत डीएम की पहल पर शनिवार को सुबह नौ बजे से जिले में स्वच्छता अभियान चला। इसकी शुरुआत भी डीएम ने ही की। उन्होंने कलक्ट्रेट परिसर के बाहर अधिकारी और कर्मचारियों के साथ सफाई की।
इसके बाद विकास भवन से तहसीलों और खंड विकास कार्यालयों में भी सफाई शुरू हो गई। महाराजगंज से स्थानान्तरित होकर आइएएस संतोष कुमार शर्मा ने बुधवार को जिले का चार्ज ग्रहण किया था। उसी दिन शाम को उन्होंने कलक्ट्रेट का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्हें परिसर में काफी गंदगी देखने को मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए शनिवार और रविवार को स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। तय समय पर डीएम स्वयं कलक्ट्रेट पहुंच गए। इसके बाद पहले झाड़ू लगाई।
फिर फावड़ा लेकर परिसर के बाहर उगी झाड़ियां साफ कीं और महीनों से बंद नाली में जमा मिट्टी और गंदगी निकाली। कलक्ट्रेट के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी सफाई की।
इसके साथ ही विकास भवन में सीडीओ शत्रोहन वैश्य के नेतृत्व में अभियान चला। खंड विकास कार्यालयों में सफाई हुई। द्वितीय शनिवार का अवकाश होने के बाद भी अधिकारी-कर्मचारी अभियान का हिस्सा बनने के लिए अपने-अपने कार्यालय पहुंचे।