विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में महंगाई के बीच राहत भरी खबर, सितंबर में 7.93% घटकर आएगा बिजली का बिल

Updated: Sat, 29 Aug 2026 03:23 PM (IST)

फिरोजाबाद के चार लाख से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं को सितंबर माह में कम बिल जमा करना होगा।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. फिरोजाबाद के चार लाख से अधिक उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत।

  2. सितंबर माह में बिजली बिल 7.93 प्रतिशत कम आएगा।

  3. विद्युत नियामक आयोग की सख्ती के बाद आदेश जारी।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। जिले के चार लाख से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। सितंबर माह में उनको पिछले दो माह की अपेक्षा कम बिल जमा करना पड़ेगा, जिससे उनकी जेब पर बिल जमा करने में कम बोझ आएगा।

विद्युत नियामक आयोग की सख्ती के बाद उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के चेयरमैन की ओर से सितंबर में 7.98 प्रतिशत बिल करने के आदेश जारी कर दिए हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि चेयरमैन के आदेश पर सभी कंपनियों को बिल बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रदेश सरकार द्वारा सभी उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली देने की दिशा में तेजी से प्रयास कर रही है। इसके साथ बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में स्मार्ट रोड मीटर लगाने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। विद्युत विभाग द्वारा प्रतिमाह बिजली की खपत के अनुसार उपभोक्ताओं से बिल वसूला जाता है।

विद्युत वितरण जोन के मुख्य अभियंता भरत सिंह का कहना है कि उप्र पावर कारपोरेशन की ओर से जून में उपभोक्ताओं पर 10 प्रतिशत फ्यूल चार्ज लगाया गया था, जिससे उपभोक्ताओं को पिछले माह की अपेक्षा अधिक बिल जमा करना पड़ा था।

विद्युत नियामक आयोग की पहल के बाद चेयरमैन स्तर से सितंबर माह में 7.93 प्रतिशत बिल कम करने का आदेश दिए गए हैं। नया आदेश आने के बाद शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के चार लाख से अधिक उपभोक्ताओं को पिछले दो माह की अपेक्षा कम बिल जमा करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद: नशे में धुत युवक ने ई-रिक्शा में महिला से की बदसलूकी, साथी को पीटा