विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजाबाद: नशे में धुत युवक ने ई-रिक्शा में महिला से की बदसलूकी, साथी को पीटा

Updated: Sat, 29 Aug 2026 11:25 AM (IST)

फिरोजाबाद के सुहागनगर चौराहे पर नशे में धुत एक युवक ने ई-रिक्शा में बैठी महिला से अभद्रता की और विरोध ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. नशे में धुत युवक ने महिला से की अभद्रता।

  2. विरोध करने पर महिला के साथी को पीटा।

  3. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। सुहागनगर चौराहे पर शुक्रवार रात नशे में धुत युवक ने ई-रिक्शा में बैठी महिला के साथ अभद्रता कर दी। महिला के साथी ने विरोध किया तो आरोपित ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। चौराहे पर हुए विवाद से अफरातफरी मच गई। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

नशे की हालत में पहुंचा था युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला अपने साथी के साथ ई-रिक्शा में बैठी थी। इसी दौरान नशे की हालत में युवक वहां पहुंचा और महिला से बदसलूकी करने लगा। महिला के साथी ने इसका विरोध करते हुए युवक को रोकने का प्रयास किया। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर जांच

आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर युवक ने महिला के साथी के साथ मारपीट शुरू कर दी। चौराहे पर काफी देर तक विवाद और मारपीट होती रही। हंगामा देखकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। पुलिस का कहना है वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- '48 घंटे में हत्यारों का एनकाउंटर नहीं हुआ तो सीएम आवास के बाहर करूंगी सुसाइड', अंकित बालियान की पत्नी की धमकी

यह भी पढ़ें- अंकित बालियान हत्याकांड: शूटर्स ने 22 सेकंड में दागीं 20 से ज्यादा गोलियां, प्लॉट में लोड किए थे हथियार