अंकित बालियान हत्याकांड: शूटर्स ने 22 सेकंड में दागीं 20 से ज्यादा गोलियां, प्लॉट में लोड किए थे हथियार
शामली में हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या में पुलिस जांच से पता चला है कि शूटरों को पूरी ट्रेनिंग ...और पढ़ें

अंकित के शूटर और मृतक सिंगर का फाइल फोटो।
HighLights
शूटरों को अंकित बालियान की हत्या के लिए पूरी ट्रेनिंग मिली थी।
सीसीटीवी-मुक्त प्लाट में हथियार लोड कर हमलावरों ने अंजाम दिया।
22 सेकंड में अंकित को नौ गोलियां मारकर मौत के घाट उतारा।
जागरण संवाददाता, शामली। पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है कि शूटरों को पूरी ट्रेनिंग देने के बाद ही अंकित बालियान की हत्या करने के लिए भेजा गया था, क्योंकि उन्होंने ऐसे प्लाट में जाकर पिस्टल लोड किए थे, जहां सीसीटीवी नहीं है। इससे पहले बदमाशों ने गाड़ी के आसपास राखी बेचने वाली महिलाओं को भी रोड पर भीड़ का हवाला देकर हटा दिया था, जिससे किसी अन्य को गोली न लगे।
इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनका मकसद सिर्फ अंकित बालियान की हत्या सरेराह कर दहशत फैलाना था। सीसीटीवी वीडियो के अनुसार 22 सेकेंड में चारों शूटरों ने सिंगर के शरीर को छलनी कर दिया था।
बदमाशों ने फायरिंग से पहले तैयार किया था मार्ग
शामली के बंतीखेड़ा गांव के मूल निवासी एवं हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड से जुड़े सीसीटीवी फुटेज लगातार सामने आ रहे हैं। आसपास के लोगों और सीसीटीवी के अनुसार बदमाश नाला पटरी से कनिका मार्केट की ओर आने वाली गली में गए थे। वहां एक प्लाट है, जहां सीसीटीवी नहीं है।
राखी बेचने वाली महिलाओं को हटाया
बदमाशों ने प्लाट में जाकर हथियार लोड किए और इसके बाद वह जिम से 20 मीटर स्थित एक दुकान के पास आकर रुक गए। जिम के पास मौजूद अंकित की गाड़ी के नजदीक राखी बेचने वाली महिलाएं भी खड़ी थीं। बदमाशों ने उनको सड़क पर भीड़ का हवाला देकर हटा दिया था। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि शूटरों का मकसद केवल अंकित बालियान की हत्या करना था।
शूटरों ने मात्र 22 सेकेंड के अंदर अंकित को गोलियों से छलनी कर दिया था। हमलावरों ने 20 से अधिक राउंड फायरिंग की थी, जिसमें अंकित को नौ गोलियां लगीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें- सिंगर अंकित बालियान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, कुल 9 गोली लगी- 5 शरीर में ही फंसी
यह भी पढ़ें- अंकित बालियान हत्याकांड: लारेंस बिश्नोई से जुड़े छह ग्रुपों पर पुलिस की नजर, 200 गुर्गों का कनेक्शन खंगाल रही STF
नाली में हाथ फंसने और गोली लगने से हड्डी भी टूट गई थी
नाली में हाथ फंसने और हाथ में गोली लगने के कारण उनके हाथ की हड्डी भी टूट गई थी। फायरिंग के बाद जब बदमाश भागते है तो अंकित बालियान एक बार हमलावरों को ललकारने की आवाज भी सुनाई देती है। ललकार सुनते ही थोड़ी दूर जाकर भाग रहे हमलावर दोबारा लौटते हैं और अंकित पर फिर से गोलियां दागते हैं।
