विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंकित बालियान हत्याकांड: लारेंस बिश्नोई से जुड़े छह ग्रुपों पर पुलिस की नजर, 200 गुर्गों का कनेक्शन खंगाल रही STF

By Akash Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Updated: Fri, 28 Aug 2026 06:40 AM (IST)

शामली में अंकित बालियान हत्याकांड ने दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के आपराधिक गिरोहों की पुरानी रंजिशों को ताजा कर दिया है। ...और पढ़ें

शामली में अंकित बालियान की हत्या के बाद गुरुवार को घटनास्थल पर पहुंचे एसपी, अंक‍ित का फाइल फोटो।

शामली में अंकित बालियान की हत्या के बाद गुरुवार को घटनास्थल पर पहुंचे एसपी, अंक‍ित का फाइल फोटो।

HighLights

  1. गोगी, काला जठेड़ी, गोल्डी बराड़ और नंदू गैंग के अलावा कई सिंगरों पर भी संदेह, एसटीएफ तलाश में लगी।

  2. एसटीएफ चीफ अमिताभ यश की चेतावनी, दूसरे राज्यों के गैंग को यूपी में पनपने नहीं देंगे, होगी कार्रवाई।

आकाश शर्मा, शामली। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड ने दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा में आपराधिक गिरोहों के बीच जारी पुरानी रंजिश और गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी और टिल्लू ताजपुरिया की दुश्मनी के काले इतिहास की यादें ताजा कर दी हैं।

अभी तक जो गैंग हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में घटनाओं को अंजाम देते हैं। अब पुलिस को शक है कि उनमें से ही किसी ने यह घटना की है। पुलिस हरियाणा, पंजाब और दिल्ली एनसीआर में संचालित पांच कुख्यात गैंग जो लारेंस बिश्नोई ग्रुप और उसके विपक्षी ग्रुप के इशारे पर कार्य करते है, उनकी जांच कर रही है। उनके शूटरों का इतिहास खंगाला जा रहा है।

वहीं, एसटीएफ चीफ अमिताभ यश ने कहा कि गोगी समेत अन्य सभी गैंग पर नजर है। ऐसे किसी भी गैंग को यूपी में पनपने नहीं देंगे, जो शामली जैसी घटना को दोहरा सके। हम इस घटना को यूपी के लिए चुनौती मानते हुए कार्य कर रहे हैं, और जल्द ही इसका राजफाश करेंगे।

इंटरनेट मीडिया पर गोगी गैंग द्वारा हत्या की जिम्मेदारी लेने संबंधी मैसेज के सामने आते ही उत्तर प्रदेश पुलिस और एसटीएफ पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई हैं। हरियाणा के जितेंद्र गोगी की दिल्ली के रोहिणी में गैंगवार में हत्या कर दी गई थी। इसके बाद गैंग को भाेलू संभाल रहा था।

चूंकि यह गैंग जितेंद्र गोगी के बाद से लारेंस बिश्नोई गैंग के साथ मिलकर कार्य करता है। ऐसे में पुलिस हरियाणा, पंजाब और दिल्ली एनसीआर में सक्रिय रहे गैंग के शूटरों के कनेक्शन को खंगाल रही है। एसटीएफ सूत्रों के अनुसार, करीब 200 शूटरों का कनेक्शन खंगाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें- अंकित बालियान हत्याकांड: CCTV फुटेज में दो बाइकों पर दिखे 4 संदिग्ध... बड़ा सवाल- शूटरों ने किसे भेजा कत्ल का वीडियो?

कुछ बदमाशों के ऐसे भी नाम सामने आए है जो हरियाणा में हत्या करने के बाद से वांछित चल रहे हैं। इसके अलावा पुलिस गोल्डी बरार और रोहित गोदारा नेटवर्क, काला जठेड़ी गैंग, काला राणा गैंग और हैरी बाक्सर गैंग, नंदू गैंग आदि से जुड़े लोगों का भी अंकित बालियान हत्याकांड को जोड़कर कनेक्शल खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें- हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, 20 राउंड फायरिंग से शामली में सनसनी

इस घटना से जुड़ा मीडियाकर्मी से बातचीत के दौरान एसटीएफ चीफ का भी वीडियो प्रसारित हो रहा है। उसमें एसटीएफ चीफ अमिताभ यश ने कहा कि बाहरी राज्यों के आपराधिक गैंग अक्सर अपना वर्चस्व स्थापित करने के लिए इस तरह की दुस्साहसिक घटनाओं को अंजाम देते हैं, लेकिन हम उत्तर प्रदेश की धरती पर किसी भी गैंग को पनपने नहीं देंगे। फिलहाल किसी एक गैंग का नाम तय करना उचित नहीं होगा, लेकिन सभी बिंदुओं पर जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- कौन थे हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान, जिनका शामली में हुआ मर्डर; मौत से एक घंटे पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया वीडियो

इन्होंने कहा....

गोगी गैंग की ओर से जो संदेश प्रसारित किया गया था, उस समेत सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। आरोपितों की तलाश में टीम हरियाणा, यूपी में दबिश दे रही है। जल्द ही हत्याकांड में शामिल सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-बृजेश सिंह, एएसपी एसटीएफ, मेरठ