विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन थे हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान, जिनका शामली में हुआ मर्डर; मौत से एक घंटे पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया वीडियो

By Digital Desk Edited By: Praveen Vashishtha
Updated: Wed, 26 Aug 2026 08:28 PM (IST)

Ankit Baliyan Shot Dead: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की उनके गृह जिले यूपी के शामली में गोली मारकर हत्या कर ...और पढ़ें

अंकित बालियान। सौ. इंस्टाग्राम

अंकित बालियान। सौ. इंस्टाग्राम

HighLights

  1. उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गांव बंतीखेड़ा के निवासी थे अंकित, शोक में डूबे फैन

  2. हरियाणवी कल्चर लगाव रखने वाले प्रतिभाशाली अंकित ने कम समय में पाई प्रसिद्धि।

जागरण संवाददाता, शामली। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की शामली में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्होंने मौत से करीब घंटा पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो भी पोस्ट किया था। उनकी माैत की सूचना से उनके स्वजन के साथ-साथ फैन भी शोक में डूब गए हैं।

हरियाणवी संस्कृति और संगीत से था अंकित काे गहरा लगाव

अंकित बालियान मूल रूप से शामली जिले के गांव बंतीखेड़ा के निवासी थे। संगीत को लेकर उनमें बचपन से ही जुनून था। करीब तीन साल पहले पेशेवर स्तर पर उन्हें पहचान मिलनी शुरू हुई। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

उन्होंने अपनी प्रतिभा के बल पर कम समय में हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में प्रसिद्धि पाई। वह सिंगर के साथ-साथ गीतकार और संगीतकार भी थे। उन्होंने अपनी खास देहाती शैली से फैन के दिलों के जगह बनाई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली और हरियाणा के परिवेश में काफी समानता है। इस कारण हरियाणवी संस्कृति और संगीत से गहराई से जुड़ने में उन्हें आसानी हुई। 

हरियाणवी कल्चर से उन्हें बहुत लगाव था। विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उन्हें लोकप्रियता मिलनी शुरू हो गई। उनके गीतों में देहाती जीवन शैली, युवाओं के मूड का समावेश रहा।

यह भी पढ़ें- हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, 20 राउंड फायरिंग से शामली में सनसनी

यह भी पढ़ें- अंकित बालियान हत्याकांड: CCTV फुटेज में दो बाइकों पर दिखे 4 संदिग्ध... बड़ा सवाल- शूटरों ने किसे भेजा कत्ल का वीडियो?

कई बड़े प्रोजेक्ट में किया काम

उनके सबसे अधिक पसंद किए गए गीतों में एक खटोला जेल के भीतर, भरी कोर्ट में गोली मारेंगे, जाट जाटनी आदि हैं। उन्होंने मासूम शर्मा, रानू पंजाबी, अंजलि राघव और आशू ट्विंकल जैसे फनकारों के साथ मिलकर कई बड़े प्रोजेक्ट में काम किया था।
उनके फैन को शुरू में उनके मर्डर की सूचना का उन्हें यकीन नहीं हुआ। उन्होंने पुष्टि के लिए सोशल मीडिया खंगालना शुरू किया। पुष्टि होते ही शोक में डूब गए।