अंकित बालियान हत्याकांड: CCTV फुटेज में दो बाइकों पर दिखे 4 संदिग्ध... बड़ा सवाल- शूटरों ने किसे भेजा कत्ल का वीडियो?
Ankit Baliyan Murder Case: पुलिस हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड की जांच कर रही है, जिसमें सीसीटीवी फुटेज में दो बाइकों पर चार संदिग्ध युवा दिखे हैं।

पुलिस को मिली सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, इंसेट में अंकित बालियान का फाइल फोटो
HighLights
पुलिस अंकित बालियान हत्याकांड की गहन जांच कर रही।
बदमाशों ने हत्या की पुष्टि के लिए वीडियो बनाया था।
जागरण संवाददाता, शामली। हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले की जांच कर रही पुलिस शहर में लगे सीसीटीवी की जांच कर रही है। इसमें पुलिस के हाथ दो बाइकों पर सवार चार युवाओं की फुटेज लगी है। इन चारों को संदिग्ध मानकर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर में कई स्थानों पर दो बाइकों पर सवार चार युवाओं की फुटेज मिली है। एक बाइक दिल्ली और एक करनाल की तरफ जाती दिख रही है। हालांकि अभी पुलिस इन लोगों के ही हत्यारोपिक होने की पुष्टि नहीं कर रही है, लेकिन इन्हें लेकर गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है। करनाल और दिल्ली रोड से होकर वे कहां गए ? इस बिंदु की गहन जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, 20 राउंड फायरिंग से शामली में सनसनी
मौत की पुष्टि के लिए बदमाशों ने वीडियो बनाया
उधर पुलिस का कहना है कि बदमाश हत्या के इरादे से ही बदमाश आए थे। उनको जिसने भी भेजा था, मौत की पुष्टि के लिए बदमाशों ने वीडियो बनाया और उसे भेजी।
यह भी पढ़ें- कौन थे हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान, जिनका शामली में हुआ मर्डर; मौत से एक घंटे पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया वीडियो
बताया जा रहा है कि बुधवार शाम जिम के बाद अंकित बालियान की हत्या करने के लिए आए चारों बदमाशों ने घेरकर अंकित बालियान पर फायरिंग की। इसके बाद जाते समय एक बदमाश ने फोन से अंकित बालियान का वीडियो भी बनाया और इसके बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार एक बदमाश के साथ मौके पर फोन भी था। पुलिस सर्विंलास के आधार पर आरोपितों की तलाश कर रही है।
