विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंकित बालियान ने ‘भरी कोर्ट में गोली’ से ही पाया था फेम, विक्की त्यागी हत्याकांड पर बनाया था गाना

Updated: Thu, 27 Aug 2026 06:05 PM (IST)

हरियाणवी गायक अंकित बालियान को जेल और गैंगवार पर आधारित गानों से प्रसिद्धि मिली। उन्होंने मासूम शर्मा जैसे कलाकारों के साथ काम किया और उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग थी।

यूट्यूब पर अपलोड गाने का स्क्रीन ग्रैब।

यूट्यूब पर अपलोड गाने का स्क्रीन ग्रैब।

HighLights

  1. विक्की त्यागी हत्याकांड पर बना गाना 'जज के भी आवेंगे पसीने'

  2. हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में जेल और गैंगवार गानों से पहचान

  3. मासूम शर्मा समेत दिग्गजों संग किया काम, बड़ी फैन फॉलोइंग

गरण संवाददाता, शामली। हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी बुलंद आवाज और रौबदार गानों से पहचान बनाने वाले गायक अंकित बालियान मुख्य रूप से जेल, गैंगवार और बदमाशों के मिजाज पर आधारित गानों से चर्चाओं में आए थे। उनका सबसे चर्चित और सुपरहीट गाना जज के भी आवेंगे पसीने देखिये, भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान... था।

इस गाने को दर्शकों का बेहद प्यार मिला और यू-ट्यूब पर इसे 54 मिलियन (5.4 करोड़) से अधिक व्यूज मिले थे। यह गाना कुख्यात बदमाश रहे विक्की त्यागी की कोर्ट में गोली मारकर हत्या की थीम पर बनाया था। उनके यू-ट्यूब पर 336 लाख सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर 420 लाख फालोअर्स हैं।

कोर्ट में गोली मारेंगे गाने के पीछे की पृष्ठभूमि भी काफी चर्चित रही थी। मुजफ्फरनगर कोर्ट में कुख्यात बदमाश विक्की त्यागी की बहावड़ी निवासी बदमाश सागर मलिक द्वारा की गई हत्या को ध्यान में रखकर अंकित बालियान ने यह गाना तैयार किया था।

इसके अलावा, मासूम शर्मा के साथ उनका गाना एक खटोला जेल के भीतर, एक खटोला बाहर रे...भी क्राइम और स्वैग थीम पर युवाओं के बीच जबरदस्त हिट रहा।

करीब एक महीना पहले ही उनका नया गाना बेबी बदमाश रिलीज हुआ था, जिसमें संवाद थे तू हवा बना रहा सुक्की, तेरा उतरेगा रिमांड। शामली में अंकित बालियान करीब तीन साल पहले चर्चाओं मेंं आए थे।

उन्होंने शामली में बड़ी संख्या में लोगों के साथ रोड-शो निकाला था। शहर में पोस्टर आदि भी लगवाए गए थे। तब नियमों का उल्लंघन होने पर पुलिस ने अंकित बालियान समेत 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

इसके अलावा एक बार गाड़ी में पेट्रोल डालते हुए रील बनाने का वीडियो प्रसारित अंकित बालियान ने किया था, जिसके बाद बाबरी थाने पहुंचकर उन्होंने माफी मांगी थी।

मासूम शर्मा समेत दिग्गजों के साथ किया काम

अंकित बालियान ने हरियाणवी इंडस्ट्री के मशहूर गायक मासूम शर्मा और स्व. राजू पंजाबी जैसे दिग्गजों के साथ काम किया। उनके प्रसिद्ध गानों में बाडी बिल्डर (डोल्या पे बनवा राख्या डोला...), जाट-जाटनी (अंजलि राघव व राजू पंजाबी के साथ) और गोली के बारूद (मासूम शर्मा व दिव्यांका सिरोही के साथ) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- सिद्धू मूसे वाला को जैसे मारा... वैसे ही अंकित की भी हत्या कर गए बदमाश, काला राणा गैंग पर शक

मूल गांव बंतीखेड़ा में बना लिया था ठिकाना

अंकित बालियान करीब आठ सालों तक हरियाणा के सोनीपत में रहकर अपने संगीत करियर को आगे बढ़ा रहे थे, लेकिन करीब एक वर्ष पूर्व वह अपने मूल गांव शामली के बंतीखेड़ा में आकर रहने लगे थे। इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर अंकित की अच्छी फैन फालोइंग थी। इंस्टाग्राम पर उनके 4,20 लाख फालोअर्स और यूट्यूब पर 3,66 लाख सब्सक्राइबर्स थे। उनकी अचानक हुई हत्या से संगीत जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें- अंकित बालियान हत्याकांड: लखनऊ तक पहुंची गूंज, अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा; DGP ने लिया घटना का संज्ञान