विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'48 घंटे में हत्यारों का एनकाउंटर नहीं हुआ तो सीएम आवास के बाहर करूंगी सुसाइड', अंकित बालियान की पत्नी की धमकी

Updated: Sat, 29 Aug 2026 10:10 AM (IST)

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद उनकी पत्नी सीमा ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने चेतावनी ...और पढ़ें

मृतक अंकित बालियान की पत्नी सीमा। सौः इंटरनेट मीडिया

मृतक अंकित बालियान की पत्नी सीमा। सौः इंटरनेट मीडिया

HighLights

  1. सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद पत्नी का दर्द

  2. पुलिस कार्रवाई न होने पर सीएम आवास पर आत्मदाह की धमकी

  3. पत्नी ने पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल

जागरण संवाददाता, शामली। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोलियों से भूनकर हत्या के बाद से ही स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी सीमा (दिल्ली में सरकारी शिक्षिका) का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें वह शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही हैं।

सीमा का कहना है कि मेरे पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे मेरी तो पूरी दुनिया ही खत्म हो गई है। मुझे सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है, और मैं दवाओं के सहारे हूं।

पुलिस-प्रशासन को अल्टीमेटम दिया कि यदि अगले एक-दो दिनों के भीतर पुलिस ने अंकित की हत्या करने वाले बदमाशों का एनकाउंटर नहीं किया, तो वह स्वयं मुख्यमंत्री आवास के पास पहुंचकर आत्महत्या कर लेंगी।

पत्नी का दर्द, बोली-मेरी तो दुनिया खत्म हो गई, दवाओं के सहारे चल रही हैं सांसें

शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया पर अंकित बालियान की पत्नी सीमा का एक वीडियो प्रसारित हुआ, जिसमें वह कह रही हैं कि फिलहाल अंकित का किसी से कोई विवाद नहीं था। साल 2023 में जरूर दो बार फोन पर धमकी आई थी। अंकित मूल रूप से यूपी के रहने वाले थे। इस कारण हरियाणा में उन्हें थोड़ा कॉर्नर (अलग-थलग) करके रखा गया था और फिलहाल हरियाणा से किसी तरह का कोई सपोर्ट नहीं मिल रहा है। न ही अभी तक किसी का कोई कॉल आया है।

ankit small pic

अंकित बालियान। फाइल

साल 2023 में मिली थी फोन पर धमकी

बुधवार शाम साढ़े चार बजे उनकी अंकित से अंतिम बार बातचीत हुई थी। तब अंकित ने किसी नए सांग (गाने) पर काम चलने की बात कही थी। उस समय स्थिति पूरी तरह सामान्य थी, और अंकित को किसी तरह का कोई तनाव नहीं था। सीमा ने कहा कि सरकार कहती है कि यूपी में अपराध नहीं है, लेकिन स्थिति यह है कि चार लोग आते हैं और सरे शाम हत्या करके चले जाते हैं। हमारा कोई बच्चा भी नहीं है, हमारा तो सब कुछ तबाह हो गया।

सीमा ने उठाए पुलिस की सुरक्षा पर सवाल

सीएम ने कहा कि मैं दिल्ली में सरकारी शिक्षिका हूं, फिर भी मुझे सुरक्षा का अहसास कैसे हो? मेरे पति की क्या गलती थी और अब मैं कैसे जीऊं? घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी प्रशासन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका है। सीमा ने सवाल उठाया कि हरियाणा से बदमाश हथियारों के साथ शामली में कैसे प्रवेश कर गए? हरियाणा सीमा से लेकर पूरे जिले की पुलिस उस वक्त क्या कर रही थी? उन्होंने आरोपितों के तत्काल एनकाउंटर की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि दो दिनों में एनकाउंटर नहीं हुआ तो वह सीएम कार्यालय के पास ही जाकर आत्महत्या कर लेंगी।

पेट्रोल डालने वाले वीडियो पर तुरंत आई थी पुलिस की कई गाड़ियां, अब आरोपित क्यों हैं फरार

अंकित बालियान की हत्या के बाद उनकी चाची ने भी पुलिस की कार्यशैली और दोहरे रवैये पर आक्रोश व्यक्त किया है। मीडिया से बातचीत में चाची ने आठ महीने पुरानी एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जब अंकित का एक वीडियो गाड़ी में पेट्रोल डालते हुए सामने आया था, तब तो महज कुछ ही देर में पुलिस की कई गाड़ियां उसकी तलाश में पहुंच गई थी और पुलिस तुरंत उसे अपने साथ ले गई थी।

यह भी पढ़ें- अंकित बालियान हत्याकांड: शूटरों ने 22 सेकंड में ली सिंगर की जान, प्लाट में लोड किए थे हथियार

चाची ने सवाल उठाया कि आज वो पुलिस कहां चली गई? जब अंकित की सरे शाम गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है, तो अब तक आरोपित पुलिस की पकड़ से दूर क्यों हैं? उन्होंने मांग की है कि जिस तरह पुलिस पहले तत्परता दिखई थी। अब भी दिखाए और बदमाशों का एनकाउंटर करें।

यह भी पढ़ें- सिंगर अंकित बालियान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, कुल 9 गोली लगी- 5 शरीर में ही फंसी