ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, फिरोजाबाद की कचौड़ी और आलू की टिक्की का स्वाद चखेंगे लोग
ग्रेटर नोएडा में 25-29 सितंबर को होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में फिरोजाबाद की प्रसिद्ध कचौड़ी और आलू की टिक्की का स्वाद मिलेगा। यह 'एक जनपद ...और पढ़ें

फिरोजाबाद के सदर बाजार में कचौड़ी खाते लोग।
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपोजीशन मार्ट में 25-29 सितंबर के मध्य उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 का आयोजन प्रस्तावित है। इसमें एक जनपद एक व्यंजन (ओडीओसी) योजना के तहत शहर के प्रमुख व्यंजन कचौड़ी और आलू की टिक्की का स्वाद लोग चखेंगे।
उद्योग विभाग ने ओडीओसी के तहत पहली बार स्टाॅल लगाने के लिए जिले के तीन प्रमुख फूड वेंडर्स का चयन करते हुए कानपुर मुख्यालय सूची भेजी है। प्रदेश सरकार ने ओडीओसी योजना में फिरोजाबाद में दुकानों और ठेलों बनने वाली कचौड़ी और आलू की टिक्की का चयन किया गया है। यह शहरवासियों के लिए सुबह के नाश्ते का प्रमुख व्यंजन है।
सुबह से ही दुकानों और ठेलों पर कचौड़ी के शौकीनों की भीड़ लगी रहती है। अपर आयुक्त उद्योग रोहित आनंद ने ओडीओसी में चयनित व्यंजन को ट्रेड शो में प्रदर्शन कराने के लिए जिले के प्रमुख फूड वेंडर की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।
उपायुक्त उद्योग संध्या ने बताया कि जिले के तीन प्रमुख फूड वेंडर्स मै. बांकेबिहारी कैटर्स, मै. अग्रवाल कैटर्स का आलू का भल्ला और मै. भगत हलवाई की आलू की कचौड़ी और भल्ला का डिस्पले करने के लिए चयन करते हुए कानपुर मुख्यालय सूची भेजी गई है।
खबरें और भी
उन्होंने बताया कि चयनित तीनों फूड वेंडर द्वारा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में अपने स्टाॅल लगाए जाएंगे। इससे व्यापार मेले में आने वाले लोग फिरोजाबाद का पारंपरिक स्वाद चखेंगे। प्रदेश सरकार द्वारा शहर में बनने वाली कचौड़ी और आलू की टिक्की की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रांडिंग कराई जाएगी।