विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

होटल में छापा के दौरान युवक-युवतियों की हालत देखकर हैरान रह गए पुलिसकर्मी, फिरोजाबाद में चार लड़कियां और 11 लड़के पकड़े

Published: Mon, 23 Mar 2026 01:01 PM (IST)

पुलिस ने सात बाइकें भी बरामद कीं और होटल को सील कर दिया। सभी गिरफ्तार लोगों को जेल भेज दिया गया है, जबकि होटल संचालक फरार हैं।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण, संवाददाता, फिरोजाबाद। बाईपास रोड स्थित पारस होटल में अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर शनिवार शाम सीओ और शिकोहाबाद तहसीलदार ने मक्खनपुर पुलिस के साथ छापेमारी की। टीम के पहुंचते ही होटल में अफरा-तफरी मच गई।

कमरों की तलाशी लेने पर टीम को चार युवती और 11 युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सात बाइकें बरामद कर होटल को सील कर दिया गया। मौके पर मिले सभी लोग रविवार दोपहर जेल भेज दिए गए।

पुलिस और प्रशासनिक टीम ने की कार्रवाई, 17 के विरुद्ध दर्ज की गई प्राथमिकी

सीओ शिकोहाबाद अमरीश कुमार ने बताया कि होटल में गलत कार्य होने की सूचना पर उन्होंने तहसीलदार कीर्ति चौधरी और मक्खनपुर पुलिस के साथ बाईपास रोड स्थित होटल में छापामार कार्रवाई की। अधिकारियों और पुलिस टीम को देख कुछ युवक तो छत से छलांग लगा कर फरार हो गए।

टीम ने घेराबंदी कर 11 युवक और चार युवतियों को पकड़ लिया साथ ही नकदी और मोबाइल बरामद किए गए। मामले में सीओ की ओर से 15 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

पुलिस ने सात बाइक भी कीं बरामद

थानाध्यक्ष चमन शर्मा ने बताया कि रामगढ़ के दीदामई, नूरनगर निवासी ओवेश, सोहिल, रहमान, रसूलपुर के हाजीपुरा निवासी अमीर, अंबेनगर निवासी मनोज, बघेल कालोनी निवासी अजय, हाजीपुरा निवासी फैजान, शिकोहाबाद के सहजलपुर निवासी गुलशन, तिलक नगर निवासी विनय, ठारपूठा निवासी अजय, पीपरी निवासी विजय को गिरफ्तार किया है। इनके अलावा चार युवती भी गिरफ्तार की गई हैं। सभी को जेल भेजा जा रहा है।

होटल संचालक समेत दो फरार

पुलिस की कार्रवाई से होटल में अफरा-तफरी मच गई थी। कुछ युवक छत से खेतों में कूदकर तो कुछ लघुशंका के बहाने मौके से भाग गए। कुल 15 लोगों को तो पुलिस ने घेरकर गिरफ्तार कर लिया। वहीं होटल संचालक कश्मीर और पारस फरार हो गया। इन दोनों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में आबकारी विभाग का एक्शन: ओवर रेटिंग व तस्करी पर शराब दुकानों की जांच, हरियाणा सीमा की विशेष निगरानी