विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दोस्त ने बीयर पिलाकर अंगोछे से घोंटा गला, नहर में फेंका शव: फिरोजाबाद हत्या का खुलासा

Published: Wed, 25 Mar 2026 12:27 PM (IST)

उसके दोस्त योगेश उर्फ कन्हैया ने बहन से प्रेम संबंधों और पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के शक में हत्या की ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, एका (फिरोजाबाद)। सात दिन पूर्व जेड़ाझाल नहर में मिले युवक का शव हत्या करके फेंका गया था। पुलिस के अनुसार हत्या उसके दोस्त ने ही बहन से प्रेम संबंधों के शक पर की थी। आरोपित युवक को 16 मार्च की शाम बाइक पर बैठाकर ले गया था। फिर उसने बीयर पिलाकर अंगोछा से गला घोंट दिया। सोमवार रात आरोपित को धारू पुल से गिरफ्तार किया गया।

बहन से प्रेम संबंध और आपत्तिजनक टिप्पणी से था नाराज

सीओ जसराना प्रेमप्रकाश पांडेय ने बताया कि 17 मार्च को जेड़ाझाल नहर में गांव हथोली जयसिंहपुर निवासी अरविंद का शव मिला था। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि हुई थी। मामले में 22 मार्च को उसके ससुर संतराम ने हथोली जयसिंहपुर के ही योगेश उर्फ कन्हैया के विरुद्ध घर से बुलाकर ले जाने और हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

पुलिस ने किया हत्या का पर्दाफाश, आरोपित गिरफ्तार

घटना के पर्दाफाश के लिए इंस्पेक्टर संजुल पांडेय और सर्विलांस प्रभारी मुकेश कुमार को लगाया था। मंगलवार रात पुलिस टीम ने योगेश को गिरफ्तार कर लिया। वह हरियाणा में ट्रक चालक है। उसने पूछताछ में बताया कि अरविंद के उसकी बहन से संबंध थे।

चेटिंग के जरिए करती थी बात

वह चेटिंग के जरिए उससे बात करती थी। इसके अलावा अरविंद के चचेरे भाई रवि के आरोपित की पत्नी से संबंध थे। वह होली पर जब घर आया तब उसे पूरे मामले की जानकारी हुई। इसके बाद 16 मार्च की शाम वह अरविंद को बाइक से नहर किनारे ले गया। जहां दोनों ने बीयर पी। इसके बाद उसने अंगोछा से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी।

साले ने गुस्से में दी थी संबंध होने की जानकारी

इंस्पेक्टर ने बताया कि कुछ दिन पूर्व फोन में चेटिंग देखने के बाद आरोपित ने अपनी पत्नी की पिटाई की थी। इसके बाद वह उसे मायके छोड़ दिया। तब साले ने फोन कर उससे से झगड़ा किया और ताना मारा कि उसे अपनी बहन की हरकतों की जानकारी नहीं है और दूसरों की बहन पर गलत आराेप लगा रहा है। इससे वह भड़क गया और अरविंद को ठिकाने लगाने की योजना बना ली। बीयर पीते समय अरविंद ने भी उसकी पत्नी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

यह भी पढ़ें- घरेलू गैस सिलिंडर बुकिंग नियम बदले: ग्रामीण क्षेत्रों में अब 25 दिन में करें बुक, आगरा में 13.57 लाख उपभोक्ताओं को फायदा