Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    घरेलू गैस सिलिंडर बुकिंग नियम बदले: ग्रामीण क्षेत्रों में अब 25 दिन में करें बुक, आगरा में 13.57 लाख उपभोक्ताओं को फायदा

    Updated: Tue, 24 Mar 2026 08:15 AM (GMT+05:30)

    ऑयल कंपनियों ने घरेलू सिलिंडर बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब ग्रामीण उपभोक्ता 45 की जगह 25 दिनों में सिलिंडर बुक कर सकेंगे, शहरी क्षेत्रों क ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, आगरा। ऑयल कंपनियों ने घरेलू सिलिंडरों की बुकिंग के नियम में सोमवार शाम बड़ा बदलाव किया। शहरी क्षेत्र की तरह ही अब ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता 25 दिनों में सिलिंडरों की बुकिंग करा सकेंगे। अभी तक सिलिंडरों की बुकिंग 45 दिनों में हो रही थी।

    वहीं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में भी बदलाव किया गया है। इस योजना के उपभोक्ता अब 45 दिनों में सिलिंडरों की बुकिंग करा सकेंगे। यह कदम कालाबाजारी और गैस सिलिंडरों की रिफिलिंग को लेकर मिल रही शिकायतों के चलते उठाया गया है।

    अभी तक 45 दिनों का था नियम, शहरी क्षेत्र में पूर्व की तरह ही होंगे

    जिले की 84 गैस एजेंसियों में 13.57 लाख उपभोक्ता हैं। शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता घरेलू सिलिंडर की बुकिंग 25 दिनों में करा सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए नियम 45 दिनों का था। सोमवार को पेट्रोलियम मंत्रालय ने आयल कंपनियों को बुकिंग के नियमों में बदलाव को लेकर दिशा निर्देश जारी किए। मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिनों की अवधि को खत्म करते हुए इसे 25 दिन कर दिया गया है।

    प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में अब 45 दिनों में बुक करा सकेंगे सिलिंडर

    प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के सिलिंडरों की बुकिंग में भी बदलाव किया गया है। इस योजना के तहत अभी तक शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता 25 और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता 45 दिनों में सिलिंडरों की बुकिंग करा सकते थे। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की अलग-अलग श्रेणी को खत्म कर दिया गया है। इस योजना के उपभोक्ताओं के सिलिंडर की बुकिंग अब 45 दिनों में होगी।

    खबरें और भी

    वर्तमान में उज्ज्वला योजना में 3.40 लाख उपभोक्ता हैं। एक माह पूर्व 45 प्रतिशत उपभोक्ता सिलिंडरों की बुकिंग कराते थे। अब 100 प्रतिशत उपभोक्ता सिलिंडरों की बुकिंग करा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- पीलीभीत: गैस किल्लत से बचने का शानदार मौका, पर आखिर क्यों सुस्त है PNG कनेक्शन की रफ्तार?

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में गैस सिलिंडर के लिए रात भर सड़क पर सोए लोग, एजेंसी पर लगी लंबी कतार