Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पीलीभीत: गैस किल्लत से बचने का शानदार मौका, पर आखिर क्यों सुस्त है PNG कनेक्शन की रफ्तार?

    Updated: Tue, 24 Mar 2026 06:56 AM (IST)

    पीलीभीत में अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध के कारण गैस की किल्लत के बीच जिला प्रशासन पीएनजी कनेक्शन पर जोर दे रहा है। हालांकि, कार्यदायी कंपनी पिछले 15 दिन ...और पढ़ें

    शहर में किए गए पीएनजी कनेक्शन। सौ से एचपीसीएल

    शहर में किए गए पीएनजी कनेक्शन। सौ से एचपीसीएल

    HighLights

    1. पिछले 15 दिनों में महज 18 घरों में गैस कनेक्शन दे सकी कार्यदायी कंपनी, तेजी लाने की जरूरत

    जागरण संवाददाता, पीलीभीत। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध से गैस की किल्लत बनी हुई है। ऐसे में जिला प्रशासन और पूर्ति विभाग अब उपभोक्ताओं के पीएनजी कनेक्शन कराने पर जोर दे रहा है, जिससे इस किल्लत को कम किया जा सके। प्रशासन जोर दे रहा है, लेकिन इसके प्रयास कमजोर नजर आ रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बीते 15 दिनों में 18 घरों में गैस कनेक्शन दिए जा सके हैं।

    हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) को शहर में पीएनजी कनेक्शन देने की जिम्मेदारी मिली है। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने जिला पूर्ति अधिकारी व पीएनजी आपूर्ति करने वाली एचपीसीएल के कर्मचारियों को इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए।

    आपूर्तिकर्ता संस्था एचपीसीएल के कर्मचारियों ने बताया कि शहर की वसुंधरा कालोनी, राम वाटिका कालोनी, राजीव कालोनी, बल्लभनगर कालोनी, राजा बाग कालोनी, कृष्ण लोक कालोनी, सुरभि कालोनी, नई बस्ती कालोनी, निरंजन कुंज कालोनी, संजय रायल पार्क, तिरुपति गोल्डन सिटी, अयोध्यापुरम कालोनी, विश्वनाथपुरम कालोनी, श्रीराम कालोनी, शरद कालोनी और गोदावरी स्टेट क्षेत्र में पाइपलाइन को बिछाया जा चुका है।

    अब उन कालोनियों में कनेक्शन कराए जा रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार 15 दिन में सिर्फ 18 कनेक्शन हुए हैं। जिले में पीएनजी कनेक्शन की कुल संख्या 411 हो गई। जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि पीएनजी गैस कनेक्शन के लिए लोग आवेदन कर सकते हैं। इसमें किसी तरह की दिक्कत होने उनके कार्यालय में अवगत करा सकते हैं।

    पीएनजी कनेक्शन लेने की प्रक्रिया

    जिन मुहल्लों में पीएनजी कि पाइप लाइन बिछ जाती है, उन मुहल्लों में संबंधित कंपनी की टीम घर-घर जाकर कनेक्शन करती है, अगर आपके मुहल्ले में भी पीएनजी लाइन बिछ चुकी है तो कंपनी के प्रतिनिधियों से मिलकर कनेक्शन करवा सकते हैं। शहर की वसुंधरा कालोनी की गली संख्या तीन में पीएनजी का कार्यालय है। इसमें 52 रुपये प्रति यूनिट का चार्ज लिया जाता है, जबकि कनेक्शन चार्ज 354 और 1500 रुपये सिक्योरिटी मनी जमा करनी होती है।

    खबरें और भी

    हेल्पलाइन नंबर

    18002700492
    7409900090

     

    पीएनजी एलपीजी की तुलना में सुरक्षित है। इसको स्टोर नहीं करना होता है। जरूरत भर का प्रयोग कर सकते हैं। एलपीजी सिलिंडर के लिए जैसे सिक्योरिटी मनी जमा करनी होती है, उसी तरह 1,500 रुपये पीएनजी की सिक्योरिटी होती है, जिसको कनेक्शन सरेंडर करने पर वापस कर दिया जाता है।

    - प्रशांत शर्मा, इंजीनियर


    यह भी पढ़ें- पीलीभीत में गैस सिलेंडर की किल्लत! लाइनों से बचने के लिए ऐसे लगवाएं PNG कनेक्शन, जानें पूरा खर्च