Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पीलीभीत में गैस सिलेंडर की किल्लत! लाइनों से बचने के लिए ऐसे लगवाएं PNG कनेक्शन, जानें पूरा खर्च

    Updated: Sat, 21 Mar 2026 07:37 AM (IST)

    पीलीभीत में एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत बढ़ गई है, जिसकी वजह अंतरराष्ट्रीय युद्ध और दोगुनी खपत है। जिला पूर्ति विभाग अब उपभोक्ताओं को पीएनजी कनेक्शन ले ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक चित्र

    प्रतीकात्मक चित्र

    HighLights

    1. शहर में अब तक 403 उपभोक्ताओं के घरों में किए जा चुके पीएनजी गैस कनेक्शन

    2. पहले चार हजार सिलिंडर प्रतिदिन खपत होती थी, जो बढ़कर आठ हजार पहुंच गई

    जागरण संवाददाता, पीलीभीत। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से गैस की किल्लत बनी हुई है। जिले में एलपीजी गैस सिलिंडरों की आपूर्ति करीब दो गुणा हो चुकी है, लेकिन किल्लत अब भी बनी हुई है। ऐसे में जिला पूर्ति विभाग अब उपभोक्ताओं के पीएनजी कनेक्शन कराने पर जोर दे रहा है, जिससे कि इस किल्लत को कम किया जा सके।
    जिले में 4,68,120 गैस सिलिंडर उपभोक्ता हैं, जबकि कमर्शियल उपभोक्ताओं की संख्या 678 है।

    इन उपभोक्ताओं को आइओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल की - 39 गैस एजेंसियां संचालित हो रही हैं। इन पेट्रोलियम कंपनियों के आंकड़ों पर नजर डालें तो जहां फरवरी में चार हजार के करीब घरेलू गैस सिलिंडरों की खपत हो रही थी, अब वो बढ़कर आठ हजार के पार पहुंच चुकी है। इसके बावजूद गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं।

    गैस सिलिंडर वितरण रिपोर्ट

    तिथि घरेलू सिलिंडर कमर्शियल सिलिंडर कुल वितरण
    10 मार्च 9,283 102 9,385
    11 मार्च 4,950 42 4,992
    12 मार्च 5,700 66 5,766
    13 मार्च 5,792 27 5,819
    14 मार्च 7,150 27 7,177
    15 मार्च 8,113 4 8,117
    16 मार्च 7,642 6 7,648
    17 मार्च 5,315 5 5,320
    18 मार्च 8,176 14 8,190
    19 मार्च 8,088 5 8,093
    कुल योग 70,209 298 70,507

    रोजाना कहीं न कहीं हंगामा हो रहा है। डीएम के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी ने पाइप नेचुरल गैस (पीएनजी) की सप्लाई पर जोर देना शुरू कर दिया है। इसमें 52 रुपये प्रति यूनिट का चार्ज लिया जाता है, जबकि कनेक्शन चार्ज 354 और 1500 रुपये सिक्योरिटी मनी जमा करनी होती है।

    शहर की वसुंधरा कालोनी, राम वाटिका कालोनी, राजीव कालोनी, बल्लभनगर कालोनी, राजा बाग कालोनी, कृष्ण लोक कालोनी, सुरभि कालोनी, नई बस्ती कालोनी, निरंजन कुंज कालोनी, संजय रायल पार्क, तिरुपति गोल्डन सिटी, अयोध्यपुरम कालोनी, विश्वनाथपुरम कालोनी, श्रीराम कालोनी, शरद कालोनी, गोदावरी स्टेट क्षेत्र के करीब 403 घरों में कनेक्शन दिया गया।

    जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि जिन घरों में पीएनजी गैस का कनेक्शन हो गया है, उन घरों में एलपीजी गैस कनेक्शन नहीं दिया जाएगा और उन घरों के एलपीजी गैस कनेक्शन को सरेंडर कराया जाएगा। साथ ही नए लोगों के यहां गैस कनेक्शन कराए जाएंगे। इससे लोगों को गैस सिलिंडर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

    खबरें और भी


    यह भी पढ़ें- Naina Tigress के सामने पड़ा भालू, पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पर्यटकों ने कैमरे में कैद किया खौफनाक मंजर