Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फिरोजाबाद में खौफनाक वारदात, घरेलू विवाद में बेटे ने पिता को बेसबॉल बैट से पीट-पीटकर मार डाला

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 05:30 AM (IST)

    फिरोजाबाद के सिरसागंज में एक घरेलू विवाद में बेटे ने बेसबॉल के बल्ले से हमला कर अपने पिता की हत्या कर दी। ...और पढ़ें

    राकेश बाबू का फाइल फोटो और हत्यारोपित पुत्र उपेंद्र शर्मा

    राकेश बाबू का फाइल फोटो और हत्यारोपित पुत्र उपेंद्र शर्मा

    HighLights

    1. फिरोजाबाद में बेटे ने बेसबॉल के बल्ले से पिता की हत्या की।

    2. सब्जी खरीदने के पैसों को लेकर हुआ था घरेलू विवाद।

    3. आरोपी बेटा उपेंद्र शर्मा गिरफ्तार, बड़े बेटे ने FIR दर्ज कराई।

    जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। घरेलू विवाद में रविवार दोपहर सिरसागंज के अहील टोला मुहल्ले में बेटे ने बेसबॉल के बल्ले से हमला कर में पिता की हत्या कर दी। जिससे सनसनी फैल गए। स्वजन पिता को आनन-फानने में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए थे, लेकिन वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसके भी सिर में चोट लगी है। बड़े बेटे ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

    अहीर टोला निवासी 70 वर्षीय राकेश बाबू शर्मा दो बेटों के पिता थे। छोटा बेटा 28 वर्षीय उपेंद्र शर्मा शराब पीने का आदी है। वह तीन महीने पहले तक दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। सुबह 11.45 बजे राकेश बाबू ने उससे सब्जी खरीदने के लिए रुपये देने को कहा तो इस बात पर पिता-पुत्र के बीच कहासुनी हो गई।

    विवाद बढ़ने पर पिता ने उसे डंडे से पीटा। इस दौरान उसका सिर फट गया। इसके बाद गुस्से में आए उपेंद्र ने घर में रखे बेसबॉल के बल्ले से पिता पर हमला कर दिया। बल्ला लगने से उनके भी सिर फट गया। पिता-पुत्र लहूलुहान होने से स्वजन में चीखपुकार मच गई।

    आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। बड़े बेटे लालजी शर्मा और अन्य स्वजन पिता को सरकारी स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। वहां कुछ देर बाद उनकी मृत्यु हो गई। वह हृदय रोग से पीड़ित थे।

    बड़े बेटे से हत्याकांड की सूचना मिलने पर सीओ चंचल त्यागी और इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। उपेंद्र को गिरफ्तार कर पुलिस थाने पर लाई। घर से बेसबाल का बल्ला भी बरामद किया है। सीओ ने बताया कि मृतक के बड़े बेटे ने छोटे भाई के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

    शराब पीने को लेकर आए दिन होता था विवाद

    छोटे बेटे के आए दिन शराब पीकर घर आने पर पिता उसे डांटते थे। इस पर पिता-पुत्र के बीच अक्सर विवाद होता था, घटना के समय उपेंद्र की पत्नी एवं अन्य स्वजन भी मौके पर थे। वे बीच बचाव करा रहे थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद मुठभेड़ में ढेर बदमाशों पर तीन FIR, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; पुलिस ने रिक्रिएट किया क्राइम सीन