Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फिरोजाबाद मुठभेड़ में ढेर बदमाशों पर तीन FIR, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; पुलिस ने रिक्रिएट किया क्राइम सीन

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 03:25 PM (IST)

    फिरोजाबाद में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए इटावा के दो बदमाशों सुमित यादव और अंकित पर तीन अलग-अलग FIR दर्ज की गई हैं। मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच को स ...और पढ़ें

    फाइल फोटो।

    फाइल फोटो।

    HighLights

    1. फिरोजाबाद मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर, तीन FIR दर्ज

    2. मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है

    3. मजिस्ट्रेटी जांच होगी, रिपोर्ट मानवाधिकार आयोग को

    जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन से मुहब्बतपुर गांव तक शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई मुठभेड़ चर्चा का केंद्र बन गई है। पुलिस ने ढेर हुए इटावा के दोनों बदमाशों पर रात को तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कीं। वहीं मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। मुठभेड़ की मजिस्ट्रेटी जांच भी होगी और मामले की पूरी रिपोर्ट राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को भेजी जाएगी। पुलिस ने शनिवार को क्राइम सीन रिक्रिएट किया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
    मुरी एक्सप्रेस से गाजियाबाद से झारखंड जा रहे इटावा के हिस्ट्रीशीटर सुमित यादव और उसके साथी अंकित को इटावा एसओजी ने ट्रेन में ही घेर लिया था, लेकिन वे भाग निकले। इसके बाद दो किलोमीटर दूर तक पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एसओजी के दो सिपाही घायल हो गए। बाद में पुलिस ने दोनों बदमाशों को मार गिराया।

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को भेजी जाएगी रिपोर्ट, मजिस्ट्रेटी जांच भी होगी

    रात को पहली प्राथमिकी इटावा के सर्विलांस प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने पुलिस पर फायरिंग की दर्ज कराई। इसमें घटना का पूरा विवरण दिया गया है। दूसरी प्राथमिकी नीम खेरिया के प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक सत्यपाल निवासी इंदुमई मक्खनपुर ने स्कूल में फायरिंग समेत अन्य धाराओं में दर्ज कराई है। वहीं तीसरी राजमिस्त्री गोरेलाल निवासी जाफराबाद मक्खनपुर ने बाइक लूट की दर्ज कराई है।

    यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद मुठभेड़ में ढेर हुए बदमाश सुमित यादव पर थे 26 मुकदमे, अंकित भी था पुलिस पर हमलावर

    पुलिस ने रिक्रिएट किया क्राइम सीन, रेलवे स्टेशन से लेकर खेत जुटाए साक्ष्य

    शनिवार दोपहर दो बजे इटावा एसओजी प्रभारी, शिकोहाबाद इंस्पेक्टर अनुज राणा ने रेलवे स्टेशन से लेकर मुहब्बतपुर अहीर स्थित उस खेत तक का मौका मुआयना किया, जहां अंकित ढेर हुआ था। इस दौरान स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की गई है। घटना स्थल और स्कूल परिसर से खोखे और अन्य साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस इन बदमाशों के पूरे नेटवर्क और उन्हें पनाह देने वालों की तलाश में जुटी है।

    गुजरात में भी वांछित था सुमित

    हिस्ट्रीशीटर सुमित ने गुजरात में भी लूट की थी। एक वर्ष पूर्व चेन लूट की वारदात कर वह यहां भाग आया था। इंस्पेक्टर अनुज राणा ने बताया कि वह एक दिन में कई वारदात कर गायब हो जाता था। गुजरात पुलिस भी उसकी तलाश में लगी थी। पुलिस को चकमा देने के लिए हर बार वह अलग-अलग पता दर्ज कराता था। उसके चार पते सामने आए हैं।

    खबरें और भी

     

    यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद पुलिस मुठभेड़: कीचड़ में खड़े होकर किए खाकी पर कई राउंड फायर, ऐसे ढेर हुए सुमित और अंकित

    एक दिन में की थी तीन लूट, बदल देता था बाइक

    इंस्पेक्टर ने बताया कि सुमित ने फरवरी में मैनपुरी के बरनाहाल में लूट की। इसके बाद वहां से भागकर शिकोहाबाद पहुंचा। यहां रोडवेज बस से पति और बच्चों के साथ उतरकर आवास विकास कालोनी जा रही महिला की चेन लूट कर भाग निकला था। इसके बाद उसी दिन मैनपुरी रोड पर लूट का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका।

    सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि दोनों घटनाओं में अलग-अलग बाइक से आया था। सुमित शिकोहाबाद थाने से भी 25 हजार का इनामी था। उसे 2024 में मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जमानत पर छूटने के बाद भी वह नहीं सुधरा और इटावा के बसरेहर के ग्राम प्रधान की गोली मार दी थी।