Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फिरोजाबाद पुलिस मुठभेड़: कीचड़ में खड़े होकर किए खाकी पर कई राउंड फायर, ऐसे ढेर हुए सुमित और अंकित

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 09:53 AM (GMT+05:30)

    फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो बदमाश मारे गए। बदमाशों ने नगला कन्हीं के प्राथमिक विद्यालय में एक बच्चे को ढ ...और पढ़ें

    मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी। इंसेट में दोनों बदमाशों की फाइल फोटो।

    मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी। इंसेट में दोनों बदमाशों की फाइल फोटो।

    HighLights

    1. शिकोहाबाद में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश सुमित और अंकित ढेर

    2. बदमाशों ने प्राथमिक विद्यालय में बच्चे को ढाल बनाया

    3. पुलिस ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी, दो सिपाही घायल

    संवाद सहयोगी, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। पीछे हट जाओ.. बहुत हो गया..। अब कोई आगे आया तो इस बच्चे को गोली मार देंगे..। शुक्रवार की दोपहर 11.45 बजे करीब प्राथमिक विद्यालय नगला कन्ही में ड्रेस पहने एक बच्चे को अपने कब्जे में लिए बदमाशों ने ये धमकी दी तो एसओजी टीम रुक गई। एक तरफ जहां बदमाश मरने मारने पर उतारू थे।

    वहीं, पुलिस भी उन्हें छोड़ने के मूड में नहीं थी लेकिन, स्कूल में उस समय 35 बच्चे थे। उनके साथ शिक्षकों की धड़कनें भी बढ़ी हुईं थीं। ये नजारा किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था।

    राजमिस्त्री की बाइक में पेट्रोल समाप्त होने के बाद दीवार कूद कर स्कूल में घुसे बदमाश पहले सहायक अध्यापक सत्यपाल की कुर्सी के पीछे जाकर छिप गए। वह कुछ समझ पाते। इससे पहले पीछा करती हुई एसओजी वहां पहुंची तो बदमाशों ने तमंचे बच्चों की तरफ तान दिए। इसके बाद एक बच्चे को अपने कब्जे में लेकर पुलिस को धमकाया।

    एसएसपी ले रहे थे पूरी जानकारी

    मौके पर आ रहे एसएसपी इटावा बृजेश श्रीवास्तव फोन पर टीम के संपर्क में थे। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए तो टीम चार कदम पीछे हट गई। इतना होते ही बदमाश दूसरी तरफ से दीवार फांद कर फायरिंग करते हुए अलग-अलग दिशाओं में भागने लगे। एसओजी भी दो भागों में बंटकर उनका पीछा करने लगी। उनके जाने के बाद शिक्षकों और बच्चों ने राहत की सांस ली।

    यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद में दो बदमाश एनकाउंटर में ढेर, SOG टीम पर किया था हमला; गोली लगने से दो सिपाही भी घायल

    दहशत में आए ग्रामीण बोले, हमें लगा बदमाश लड़ रहे हैं

    इस पूरे घटनाक्रम से ग्रामीण दहशत में आ गए। वे पहले समझ ही नहीं पाए कि हुआ क्या है? स्वामी नगर की महिलाओं ने बताया कि जब बदमाश कीचड़ में खड़े होकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर रहे थे तो हमें लगा कि आपस में लड़ाई हो रही है। इसकी वजह थी कि एसओजी के सिपाही सादा वर्दी में थे। डर के कारण महिलाओं ने दरवाजे बंद कर लिए और बाहर खेल रहे बच्चों को भी अंदर कर लिया।

    खबरें और भी

    पुलिस ने खदेड़ा तो बदमाशों ने कर दी फायरिंग

    प्राथमिक विद्यालय नगला कन्हीं के सहायक अध्यापक सत्यपाल ने बताया कि जब बदमाश स्कूल में आए तो सभी डर गए। उनके पीछे पुलिस थी। पुलिस ने लुटेरों को खदेड़ा तो उन्होंने फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक सिपाही घायल हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने पहली बार मुठभेड़ देखी है। लुटेरों को पकड़ने के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी। ग्रामीणों ने पुलिस की बहादुरी की भी सराहना की।

    बदमाशों ने लूट ली थी बाइक

    मुरी एक्सप्रेस से कूदने के बाद बदमाश वहां मालगाड़ी खड़ी होने के कारण सीधे खेतों में नहीं जा सके। इसलिए उन्होंने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। मोहल्ला स्वामी नगर में अशोक यादव वाली गली में बदमाश कीचड़युक्त एक गड्ढे में घुस गए। वहां फायरिंग के दौरान गोली लगने से सिपाही डेविड घायल हो गए। कुछ सिपाही उन्हें एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं, बाकी बदमाशों के पीछे लगे रहे।

    इस दौरान बदमाशों ने सतीश यादव के मकान पर काम कर रहे राज मिस्त्री गोरेलाल की बाइक लूट ली। मिस्त्री ने विरोध किया और ईंट भी फेंक कर मारी तो लुटेरों ने उस पर फायर कर दिया। जिससे वह बाल-बाल बच गया, लेकिन एक किलोमीटर दूर जाकर बाइक की पेट्रोल खत्म हो गई

    कई राउंड हुई फायरिंग

    इसके बाद बदमाश बाइक फेंक कर नगला कन्ही के प्राथमिक स्कूल में घुस गए। वहां से निकले तो गांव में बदमाश और पुलिस के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। इस बीच सिपाही पुष्पेंद्र ने एक बदमाश को पकड़ा तो उसने गोली मार दी, जो उनके कंधे में लगी। इससे वह पकड़ से छूट गया। बाद में टीम ने नीम खेरिया गांव के बाहर मुन्नालाल के चरी के खेत में सुमित को ढेर कर दिया।

    तब तक शिकोहाबाद पुलिस और दोनों जिलों के अधिकारी वहां पहुंच गए। पूरे इलाके की घेरा बंदी करके दूसरे बदमाश अंकित की तलाश शुरू की गई। मोहब्बतपुर अहीर को जाने वाले रास्ते पर मक्का के खेत में उसे भी ढेर कर दिया।

    यह भी पढ़ें- राममंदिर चढ़ावा चोरी: टिन्नू यादव और मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर, रकम और साजिश पर होगी गहन पूछताछ