Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: टिन्नू यादव और मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर, रकम और साजिश पर होगी गहन पूछताछ

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 10:41 AM (IST)

    अयोध्या राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में मुख्य आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और मनीष यादव को एंटी करप्शन कोर्ट ने 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर लिया है। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच आगे बढ़ी

    2. मुख्य आरोपी टिन्नू और मनीष 39 घंटे रिमांड पर

    3. पुलिस चोरी की रकम, साजिश पर करेगी गहन पूछताछ

    जागरण संवाददाता, अयोध्या। राममंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में जांच को आगे बढ़ाते हुए एंटी करप्शन कोर्ट से मुख्य आरोपित रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और उसके भतीजे मनीष यादव को पुलिस ने 39 घंटे की रिमांड पर लिया है। अदालत के आदेश के बाद आज शनिवार सुबह दोनों आरोपितों को जेल से निकालकर पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है।

    मामले के विवेचक आशुतोष तिवारी ने दोनों आरोपितों से गहन पूछताछ के लिए सात दिन की पुलिस रिमांड की मांग की थी। हालांकि, अदालत ने शनिवार सुबह 8 बजे से 19 जुलाई की रात 11 बजे तक, कुल 39 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड स्वीकृत की।

    ayodhya police jail small pic

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपित रामशंकर यादव टिन्नू  और उसके भतीजे मनीष यादव को जेल से निकाल कर अपनी हिरासत में लेती पुलिस। जागरण

    दोनों आरोपितों से पुलिस करेगी विस्तृत पूछताछ

    इस दौरान पुलिस दोनों आरोपितों से राममंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी, चोरी गई रकम की बरामदगी, मामले में शामिल अन्य संभावित आरोपितों की भूमिका और पूरे घटनाक्रम के पीछे किसी साजिश के पहलुओं पर विस्तृत पूछताछ करेगी। जांच एजेंसी को उम्मीद है कि पूछताछ से मामले में कई अहम सुराग हाथ लग सकते हैं।

    tinnu police small ayodh

    यह भी पढ़ें- बिना जेब वाले कर्मचारी ही करेंगे दान की गिनती, द्विस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था; चढ़ावा चोरी के बाद क्या-क्या बदला? 

    यह भी पढ़ें- राम मंदिर से चढ़ावा चोरी के आरोपित सुभाष और रमाशंकर की पुलिस कस्टडी रिमांड शुरू, 14 घंटे होगी पूछताछ

    रिमांड की अवधि के दौरान जुटाए साक्ष्य से बढ़ेगी आगे की कार्रवाई

    राममंदिर चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद से इसकी जांच लगातार जारी है। पुलिस अब रिमांड अवधि के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

    खबरें और भी