200 रुपए में बच्चों के अश्लील वीडियो बेचने वाला छात्र फिरोजाबाद में गिरफ्तार, Google की रिपोर्ट पर पुलिस का एक्शन
फिरोजाबाद में एक बीएससी छात्र को टेलीग्राम पर बच्चों के अश्लील वीडियो बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
फिरोजाबाद में छात्र बच्चों के अश्लील वीडियो बेचते गिरफ्तार।
टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर 200 रुपये में बेचता था सामग्री।
मोबाइल से 10 हजार से अधिक आपत्तिजनक कंटेंट मिले।
संवाद सूत्र, फिरोजाबाद। एटा के घुंघरू कारोबारी की तरह कस्बे का एक छात्र भी इंटरनेट मीडिया के टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर लोगों काे बच्चों के अश्लील वीडियो बेच रहा था। गूगल की सहयोगी एजेंसी द्वारा भेजी गई जानकारी के बाद पुलिस ने शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। वह दो सौ रुपये में वीडियो भेजता था। पुलिस को उसके मोबाइल से 10 हजार से अधिक कंटेंट और ग्राहकों द्वारा भेजे गए आनलाइन भुगतान की जानकारी मिली है।
इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि नेशनल सेंटर फार मिसिंग एंड एक्सप्लाइटेड चिल्ड्रेन (एनसीएमईसी) पर प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले कि जांच की गयी। इसमें यह सामने आया कि मैनपुरी चौराहे के समीप मोहल्ला ओमनगर निवासी विजय यादव इंटरनेट मीडिया के टेलीग्राम प्लेटफ़ॉर्म पर ग्रुप बनाकर बाल यौन शोषण संबंधी अश्लील सामग्री बेच रहा था।
वह लोगों को केवल दो सौ रुपये में स्कैम वीडियो उपलब्ध कराने का लालच देता था और भुगतान के लिए यूपीआई एवं अन्य डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर रहा था। विजय बीएससी का छात्र है। तकनीकी साक्ष्यों और प्रारंभिक जांच के आधार पर थाने में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और पोक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की।
वहीं शनिवार सुबह आरोपित को असुआ मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने अश्लील सामग्री, उसे प्रसारित व बेचने के इलेक्ट्रानिक प्रमाण और मोबाइल उपकरण जब्त किए हैं। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।