पहले जूते उतारे, फिर हाथ जोड़कर चोर ने भगवान से मांगी माफी; फिरोजाबाद के खाटू श्याम मंदिर में चोरी का Video वायरल
फिरोजाबाद के बिल्टीगढ़ स्थित खाटू श्याम मंदिर में शनिवार रात एक चोर ने ताला तोड़कर चांदी के आभूषण और छत्र चुरा लिए। ...और पढ़ें
-1780232884815_m.webp)
इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित खाटू श्याम मंदिर में चोरी का वीडियो और चोरों द्वारा शनिवार रात तोड़ा गया खाटू श्यामजी मंदिर ताला

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, फिरोजाबाद। बिल्टीगढ़ स्थित खाटू श्याम मंदिर में नकाबपोश चोर ने शनिवार रात 2.30 बजे ताला तोड़कर चांदी के आभूषण और छत्र चोरी कर लिए। चोरी करने से पहले उसने अपनी चप्पलें मंदिर के बाहर उतार दीं और भगवान के आभूषण उतारने से पहले उसने हाथ जोड़कर माफी भी मांगी।
उसकी ये हरकत मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। रविवार सुबह महंत मंदिर पहुंचे तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। कुछ वर्ष पूर्व ही इस मंदिर की स्थापना कराई गई थी।
थाने से महज दो किमी की दूरी स्थित है मंदिर
मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं में काफी आस्था है। शनिवार रात मंदिर में घुसे एक चाेर ने भारी वस्तु से मंदिर का ताला तोड़ा। इसके साथ ही मंदिर के संरक्षक राजेंद्र गिरी और उनके बेटे के कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी। फिर उसने मंदिर से मुकुट, कुंडल, छत्र के अलावा आरती का सामान चोरी कर लिया।
महंत अशाेक बघेल सुबह मंदिर पहुंचे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा पड़ा था। जानकारी पर श्रद्धालुओं की भीड़ मौके पर जुट गई। थाने से महज दो किमी की दूरी पर हुई चोरी से लोगों में काफी रोष था।
सूचना मिलने पर सीओ शिकोहाबाद अमरीश कुमार के साथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसओ चमन शर्मा ने बताया कि महंत की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। चोरों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं।
यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद में डेढ़ साल के मासूम को रिश्ते के चाचा ने पटक-पटककर मार डाला, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर