Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फिरोजाबाद में पारा पहुंचा 42 डिग्री के पार, गर्मी और उमस से बेहाल हुए लोग; न दिन ना रात में चैन

    By Vimal Kumar Kulshrestha Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Fri, 26 Jun 2026 09:16 PM (GMT+05:30)

    फिरोजाबाद में भीषण गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल है, जहां पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। बढ़ते तापमान के साथ बिजली कटौती ने भी लोगो ...और पढ़ें

    तेज धूप और गर्मी के बीच दुपट्टा ओढ़कर जाती युवतियां।

    तेज धूप और गर्मी के बीच दुपट्टा ओढ़कर जाती युवतियां।

    जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। शहर में भीषण गर्मी और उमस के कारण शुक्रवार को लोगों का हाल-बेहाल हो गया। दोपहर में 42 डिग्री से अधिक पारा पहुंचने पर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर में जरूरी कार्य से निकले राहगीर और दुपहिया वाहन चालक पसीना-पसीना होते रहे। अधिकतम तापमान 42.2 और न्यूनतम 32.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

    जून के चौथे सप्ताह में भी सूरज की तपिश लोगों का शरीर का जला रही है। दिन के साथ रात का तापमान भी तेज से ऊपर चढ़ता जा रहा है। साथ ही बिजली भी बार-बार झटके मार रही है, जिससे लोगों का दिन चैन और रात की नींद उड़ गई है। गुरुवार रात में गर्मी अधिक होने के कारण देर रात तक लोग बेचैन रहे। शुक्रवार को सुबह नौ बजे से ही धूप काफी तेज हो गई।

    मुहर्रम का अवकाश होने के कारण अधिकांश लोग घरों में ही रहे। प्राइवेट नौकरी और जरूरी कार्य से निकले लोग सड़कों पर पसीना-पसीना होते रहे।

    दोपहर डेढ़ सुभाष तिराहा पर बने कूलिंग प्वाइंट पर कई यात्री और राहगीर कूलर के सामने बैठक कर राहत पाने का प्रयास करते दिखे। इटावा जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे यात्री देवेंद्र शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों की अपेक्षा गर्मी अधिक होने से काफी परेशानी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी।

    350 से अधिक घरों में दो घंटे गायब रही बिजली

    बोधाश्रम रोड पर सूर्य नगर निकट स्थापित 400 केवी के ट्रांसफारमर में शुक्रवार शाम पांच बजे ओवरलोड के कारण ट्रांसफारमर से जुड़ी केबलों में आग लग गई, जिससे बोधाश्रम, न्यू तिलक नगर क्षेत्र के 350 से अधिक घरों में दो घंटे तक बिजली न आने लोग परेशान रहे। बिजली न होने के कारण शाम को होने वाली पानी की आपूर्ति भी बाधित रही।

    खबरें और भी

    केबल ठीक होने पर सात बजे के बाद आपूर्ति सुचारू हो सकी। एसडीओ उदयवीर सिंह ने बताया कि केबल में आग लगने के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। वहीं हिमायूंपुर चौराहा के निकट स्थापित ट्रांसफारमर में फाल्ट होने के कारण सुहाग नगर में देर शाम डेढ़ घंटे तक बिजली गायब रहने से घरों में लोग परेशान रहे।