विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जौनपुर जा रही फॉर्च्यूनर कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में घुसी, हादसे के बाद सड़क पर मची चीखपुकार, नौ लोग थे सवार

Published: Mon, 08 Apr 2024 05:52 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 08 Apr 2024 07:40 PM (GMT+05:30)

आगरा लखनऊ-एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार। इस हादसे में लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। गंभीर ...और पढ़ें

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस- वे पर ट्रक में घुसी कार, दो गंभीर रूप से हुए घायल
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस- वे पर ट्रक में घुसी कार, दो गंभीर रूप से हुए घायल

HighLights

  1. दुर्घटना के बाद आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से हटवाई हादसाग्रस्त गाड़ियां
  2. कार में नौ लोग सवार थे

संवाद सहयोगी, शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर नगला खंगर थाना क्षेत्र अंतर्गत माइल स्टोन 72.100 पर आगे जा रहे एक ट्रक में पीछे से आ रही फॉर्च्यूनर गाड़ी घुस गई। जिससे गाड़ी में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कुछ अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। कार में नौ लोग सवार थे।

चंडीगढ़ से जौनपुर जा रहे थे कार सवार

नगला खंगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार सुबह किलोमीटर 72.100 पर सुबह पौने छह बजे चंडीगढ़ से जौनपुर जा रही फार्च्यूनर गाड़ी आगे जा रहे एक ट्रक में घुस गई। कार को चालक रामेश्वर निवासी लाइन बाजार रोड थाना लाइन बाजार जिला जौनपुर चला रहा था। कार में अभिषेक दुबे, संदीप चौधरी व गोलोरी क्वालागं निवासी नोटिस जिला डीमापुर नागालैंड बैठेदीमापुर (नगालैंड) हुए थे। हादसा चालक को नींद आने के कारण हुआ।

Read Also: हे बांकेबिहारी! इस बार चुनौती होगी झुलसाने वाली गर्मी, कम होगी पैदावार, पूरे साल का लेखाजोखा सुनेंगे ठाकुरजी

ये हुए घायल

ट्रक को चालक राजूराम निवासी लालेमऊ देशहर छोटा तहसील लेखा थाना जसराज जिला बीकानेर राजस्थान चला रहा था। तेज गति गाड़ी आगे जा रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। जिससे कार में सवार संदीप चौधरी निवासी सिमरा राजा थाना गुगली जिला महाराजगंज व अभिषेक दुबे गंभीर रूप से घायल हो गये। जबकि शेष को हल्की चोटें आईं। 

Read Also: Lok Sabha Election: 'इंडी गठबंधन के आधे नेता बेल पर, आधे जेल में, क्या विकास करेंगे', बीजेपी अध्यक्ष ने जनसभा में विपक्ष पर साधा निशाना

इंस्पेक्टर नगला खंगर विनय कुमार मिश्रा का कहना है, एक फार्च्यूनर गाड़ी आगे चल रहे ट्रक से टकरा गयी। जिसमें दो लोग घायल हुए है। सभी घायलों का उपचार के लिए सैफई पीजीआई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। चालक को नींद आने की वजह से यह हादसा हुआ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।