Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Indian Railway News: पश्चिम रेलवे करा रहा ट्रैक पर काम, कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त; सियालदाह अजमेर सहित अन्य का रूट बदला

    By Puneet Kumar Rawat Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Thu, 23 Jul 2026 07:19 PM (IST)

    पश्चिम रेलवे के दोहरीकरण और आसनसोल मंडल में कार्य के चलते कई ट्रेनें रद्द की गई हैं और कुछ के मार्ग बदले गए हैं। साहिबाबाद में मालगाड़ी के पटरी से उतर ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    HighLights

    1. पश्चिम रेलवे के दोहरीकरण से कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।

    2. आसनसोल मंडल कार्य के कारण कुछ ट्रेनें निरस्त/मार्ग परिवर्तित हैं।

    संवाद सूत्र, टूंडला (फिरोजाबाद)। पश्चिम रेलवे के आलियाबाडा-हापा-जामनगर में दोहरीकरण का कार्य और आसनसोल मंडल के सुगमा स्टेशन पर हो रहे कार्य के चलते कुछ ट्रेनों को अपने नियमित मार्ग से परिवर्तित किया गया है। इसके साथ ही कुछ ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है।

    प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डा. शिवम शर्मा ने बताया कि आसनसोल मंडल के सुगमा रेलवे स्टेशन पर प्री-एनआइ और एनआइ कार्य के कारण कोलकाता-आगरा कैंट स्पेशल ट्रेन 24 सितंबर और आगरा कैंट-कोलकाता स्पेशल ट्रेन 26 सितंबर को निरस्त रहेगी।

    साथ ही सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस 23, 24, 25 और 26 सितंबर को नियमित मार्ग से न जाकर परिवर्तित मार्ग सीताराम-झाझा-पटना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय होकर जाएगी। अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस 23,24, 25 और 26 सितंबर को अपने निर्धारित मार्ग से न जाकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय, पटना, झाझा व सीतारामपुर होकर जाएगी

    वहीं, पश्चिम रेलवे के आलियाबाडा-हापा-जामनगर में दोहरीकरण कार्य के चलते ट्रेन ओखा-बनारस एक्सप्रेस 30 जुलाई को अपने प्रारंभिक समय से तीन घंटे 35 मिनट की देरी से चलेगी। ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस 31 जुलाई को चार घंटे व सात अगस्त को आठ घंटे देरी से चलेगी।

    खबरें और भी

    पैसेंजर ट्रेनें निरस्त

    साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के निकट कोयले से लदी मालगाड़ी के छह डिब्बे बेपटरी हो गए थे। इसके चलते रेल प्रशासन द्वारा कुछ ट्रेनों का लगातार निरस्तीकरण किया जा रहा है। यह निरस्तीकरण शुक्रवार को भी जारी रहेगा

    प्रयागराज की जनसंपर्क अधिकारी रागिनी सिंह ने बताया कि साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के निकट सोमवार रात अप लाइन पर मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतर गए थे। टूंडला-दिल्ली रेलखंड पूरी तरह बाधित हो गया था। रेलकर्मियों द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है।

    रेल रूट बाधित होने से गुरुवार को हाथरस, अलीगढ़ और खुर्जा जंक्शन से नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, पलवल व शकूरबस्ती जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। इसके साथ ही शुक्रवार 24 जुलाई को नई दिल्ली-कोसीकलां, पलवल-आगरा कैंट, गाजियाबाद-टूंडला पैसेंजर निरस्त रहेंगी। ट्रेनों के निरस्त रहने से रेलयात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।