फिरोजाबाद: शताब्दी सहित कई ट्रेनें प्रभावित, ओएचई की अर्थिंग टूटने से थमे ट्रेनों के पहिए
फिरोजाबाद के टूंडला रेलवे स्टेशन पर बुधवार शाम ओएचई अर्थिंग टूटने से ट्रेनों का संचालन दो घंटे बाधित रहा। शताब्दी, तेजस सहित कई अप और डाउन लाइन की ट्र ...और पढ़ें

टूंडला जंक्शन ओचई की मरम्मत करता रेलवे स्टाफ।
HighLights
टूंडला स्टेशन पर ओएचई अर्थिंग टूटने से बाधा।
दो घंटे बाद यातायात सामान्य, यात्री हुए परेशान।
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। टूंडला रेलवे स्टेशन के पश्चिमी यार्ड में ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) सिस्टम में लगी अर्थिंग (एंडिंग) बुधवार शाम टूटने से ट्रेनों के पहिए थम गए। शताब्दी सहित अप और डाउन लाइन की कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। दो घंटे बाद यातायात शुरू हो सका। लेेकिन इसके चलते कई ट्रेनें लेट हो गईं।
रेलवे रेस्ट हाउस के पास शाम 5:05 बजे अर्थिंग का तार टूट गया। जिससे ट्रैक पर दौड़ रहीं ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गईं। पश्चिमी यार्ड पूरी तरह ठप हो गया। सूचना मिलते ही ओएचई के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। दो घंटे के प्रयास के बाद लाइन चालू हो सकी।
इस दौरान अप की महानंदा, नेताजी, नीलांचल, मुरी, सीमांचल, नार्थ ईस्ट, शताब्दी, अजमेर सुपरफास्ट, जोधपुर सुपरफास्ट और डाउन की तेजस एक्सप्रेस प्रभावित रही। उमस और गर्मी से इनमें बैठे यात्री परेशान रहे।