Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    LPG Crisis: अब गोदामों से नहीं मिलेगा सिलिंडर, फिरोजाबाद में एजेंसियों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

    By Rajeev Sharma Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Tue, 17 Mar 2026 10:37 PM (IST)

    फिरोजाबाद में घरेलू गैस वितरण की समस्याओं को दूर करने के लिए डीएम ने बैठक की। अब गोदामों से सिलिंडर नहीं मिलेंगे, बल्कि हॉकर घर पर आपूर्ति करेंगे। काल ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। घरेलू गैस वितरण में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए डीएम ने मंगलवार सुबह अपने कार्यालय में पूर्ति विभाग के अधिकारियों और गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक की। इसमें डीएम ने साफ कहा कि उपभोक्ताओं को समयबद्ध तरीके से सिलिंडर उपलब्ध कराना एजेंसी संचालकों की जिम्मेदारी है।

    यदि कहीं कालाबाजारी हुई तो लाइसेंस रद किया जाएगा। गोदामों से सिलिंडर देने पर भी रोक लगाई गई। सुबह साढ़े दस बजे हुई बैठक में डीएम रमेश रंजन ने कहा कि एजेंसियों के बाहर आम नागरिकों की लंबी कतार किसी भी आधार पर नही लगनी चाहिए। टिनशेड और सीसीटीवी कैमरे लगवाने के साथ उनके बैठने और पानी की व्यवस्था कराएं।

    जिन उपभोक्ताओं के पास पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के कनेक्शन हैं। उन्हें सिलिंडर न दिए जाएं। वितरण रजिस्टर से प्रतिदिन 50 उपभोक्ताओं से टेलीफोन पर वार्ता कर पूर्ति विभाग के अधिकारी फीडबैक लेंगे। यह पुष्टि की जाएगी की गैस सही व्यक्ति तक पहुंच रहीं है या नहीं।

    डीएसओ ने बताया कि अब गोदामों से सिलिंडर देने के स्थान से हाकर के माध्यम से घर पर आपूर्ति कराई जाएगी। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व विशु राजा भी उपस्थित रहे।

    एजेंसियों पर लगी रही भीड़

    इधर गैस की समस्या को लेकर एजेंसियों पर मंगलवार भी भीड़ जुटी रही। डीएसओ ने सभी उपभोक्ताओं से अपने गैस कनेक्शन की ई-केवाइसी कराने के लिए कहा है। यह कार्य स्वयं मोबाइल से, जन सेवा केंद्र या एजेंसी पर जाकर करा सकते हैं।

    खबरें और भी