Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फिरोजाबाद: छह वर्षीय बालिका को घर बुलाकर दुष्कर्म, आरोपित किशोर को सुधार गृह भेजा

    Updated: Tue, 26 May 2026 11:15 AM (IST)

    बालिका को रविवार की रात आठ बजे अपने घर बहाने से बुलाकर ले गया। घर में उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकाया कि किसी से बताया तो जान से मार देगा। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    संवाद सहयोगी, शिकोहाबाद(फिरोजाबाद)। छह वर्षीय बालिका के साथ 16 वर्षीय किशोर ने रविवार की रात घर में बुलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने इतना धमकाया कि घर जाकर उसने किसी को कुछ नहीं बताया। वह घर आकर चुपचाप सो गई। सोमवार सुबह स्वजन ने उसके कपड़े पर खून देखा तो सन्न रह गए।

    मां ने पूछताछ की तो रोते हुए घटना की जानकारी दी। इस पर माता-पिता उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपित किशोर को गिरफ्तार कर लिया है।

    सुबह बच्ची के कपड़े पर खून देखा तो स्वजन की हुई जानकारी

    मैनपुरी रोड स्थित एक गांव निवासी किशोर पड़ोस में रहने वाली बालिका को रविवार की रात आठ बजे अपने घर बहाने से बुलाकर ले गया। घर में उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकाया कि किसी से बताया तो जान से मार देगा। डरी सहमी बालिका घर आकर सो गई।


    पुलिस ने आरोपित को न्यायालय के आदेश पर बाल सुधार गृह भेजा

    सुबह बालिका के कपड़े में खून लगा देख पिता को शक हुआ। इस पर मां ने पूछताछ की। तब बालिका ने बताया कि पूरी जानकारी दी। बच्ची के स्वजन शिकायत लेकर किशोर के घर पहुंचे तो उसकी मां ने गाली गलौज की। इसके बाद माता-पिता बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया।

    इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर बाल अपचारी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे बाल सुधार गृह आगरा भेज दिया गया है।

    खबरें और भी