फिरोजाबाद में सभी तहसीलों को मिले नए SDM, दिव्या सिंह को टूंडला की कमान; देखें किसे मिली कहां सी जिम्मेदारी?
फिरोजाबाद में जिलाधिकारी ने जिले की सभी तहसीलों में नए एसडीएम की तैनाती कर दी है। सदर तहसील की जिम्मेदारी सुदर्शन कुमार और टूंडला की दिव्या सिंह को सौ ...और पढ़ें

डीएम संतोष कुमार।
HighLights
फिरोजाबाद की सभी तहसीलों में नए एसडीएम तैनात किए गए
सुदर्शन कुमार को सदर, दिव्या सिंह को टूंडला तहसील मिली
डीएम संतोष कुमार शर्मा ने प्रशासनिक कार्यों हेतु नियुक्तियां कीं
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। डीएम ने प्रशासनिक एवं न्यायिक कार्यों के लिए जिले की सभी तहसीलों में नए एसडीएम की तैनाती कर दी है। इसमें सदर तहसील की जिम्मेदारी सुदर्शन कुमार और टूंडला तहसील की जिम्मेदारी नवागत एसडीएम दिव्या सिंह को सौंपी गई है।
शासन स्तर से कई एसडीएम के स्थानांतरण किए गए हैं। इसमें जिले की पांचों तहसीलाें के साथ मुख्यालय पर तैनात एसडीएम को दूसरे जिलों में भेजा गया है। वहीं दूसरे जिलों से यहां पांच नए एसडीएम भेजे गए हैं।
डीएम ने नवागत एवं पहले से तैनात एसडीएम को दी नई जिम्मेदारी
डीएम संतोष कुमार शर्मा ने प्रशासनिक एवं न्यायिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए सभी तहसीलों में नए एसडीएम की तैनाती कर दिए।
नवागत एसडीएम दिव्या सिंह को टूंडला, एसडीएम मुख्यालय और एसडीएम न्यायिक पद पर तैनान सुदर्शन कुमार को सदर तहसील में तैनात किया गया है।
सुदर्शन कुमार को सदर तहसील, दिव्या सिंह को टूंडला भेजा गया
नवागत एसडीएम सिद्धार्थ पाठक को सिरसागंज, ऋषभ पुंडीर को जसराना, जसराना में तैनात राजेश कुमार शुक्ला को जसराना से शिकोहाबाद भेजा गया है। नवागत अवधेश कुमार निगम को शिकोहाबाद तहसील में एसडीएम न्यायिक, शालिनी देवी को एसडीएम न्यायिक सिरसागंज और धर्मवीर भारती को एसडीएम सिरसागंज के स्थान पर जसराना में एसडीएम न्यायिक पद पर भेजा गया है।