युवक का सिर कटा और अर्द्धनग्न शव मिलने से सनसनी, तीन दिन पहले हुआ था लापता; मौके पर पहुंचे एसएसपी सौरभ दीक्षित
फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र में तीन दिन से लापता 26 वर्षीय युवक सौरभ कुमार का सिर कटा अर्धनग्न शव एक नलकूप की कोठरी में मिला है। सौरभ जारखी स्थित ...और पढ़ें

फाइल।
HighLights
तीन दिन से लापता युवक का शव मिला
सौरभ कुमार का सिर कटा अर्धनग्न शव
नलकूप की कोठरी में मिला शव
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। थाना नारखी क्षेत्र के गांव जारखी के बाहर रविवार सुबह नलकूप की कोठरी में युवक का सिर कटा शव मिला। शव की पहचान 26 वर्षीय सौरव कुमार निवासी गधुरी निधौलीकला एटा हाल निवासी लक्ष्मी नगर उत्तर के रूप में हुई।
तीन दिन पहले गायब युवक का अर्धनग्न सिर कटा शव नलकूप की कोठरी में मिला
सौरव तीन दिन पहले जारखी स्थित ससुराल आया था। वहां से नौ जनवरी की शाम को घर से गायब हो गया था। आरोप है कि किसी ने फोन करके उसे उत्तर क्षेत्र स्थित गंगा रिसोर्ट के समीप बंबा बाईपास पर बुलाया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। 10 जनवरी को उसकी गुमशुदगी लिखवाई गई थी।
सुबह ग्रामीण शौच करने गए तो उसका शव दिखाई पड़ा। सिर गायब है। कपड़ा नादिया के पास बरामद हुआ है। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।