फिरोजाबाद: गबन के मुकदमे से थे परेशान, रिटायर इंस्पेक्टर ने पत्नी को गोली मारकर खुद भी दी जान
शिकोहाबाद में सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक राकेश यादव और उनकी पत्नी मूर्ति देवी की गोली लगने से मौत हो गई। गबन के मुकदमे से परेशान राकेश ने पत्नी को गोली मा ...और पढ़ें

HighLights
सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक राकेश यादव ने पत्नी को गोली मारी।
गबन के मुकदमे से परेशान होकर खुद भी आत्महत्या की।
शिकोहाबाद में हुई इस घटना से परिवार में मातम।
संवाद सहयोगी, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। बुजुर्ग और पुलिस से सेवानिवृत्त होने के कारण अपने ऊपर गबन का मुकदमा दर्ज होने से राकेश यादव विचलित थे। उन्होंने सपा और भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं से भी इस मुश्किल से बाहर निकलने की गुहार लगाई थी।
स्वजन के अनुसार वह निर्दोष थे। एक राजनेता के कहने पर ही उनके विरुद्ध झूठा मुकदमा दर्ज कराया था। वह सभी को अपने निर्दोष होने का साक्ष्य दे चुके थे।
बड़े दामाद हैं सीएचसी सिरसागंज में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी
राकेश यादव के बड़े दामाद डॉ. कपिल यादव सीएचसी सिरसागंज में प्रभारी चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात हैं। वहीं छोटी बेटी प्रतिमा और उनके पति डॉ. विवेक यादव दोनों प्राथमिकी विद्यालय में शिक्षक हैं। भांजे डॉ. गौरव यादव भी एक निजी विश्वविद्यालय में निदेशक रहे हैं। गोली चलने की आवाज सुनकर ये सभी छत से नीचे दौड़कर आए तो नीचे का नजारा देख चीख पड़े। एक तरफ राकेश यादव और दूसरी तरफ मूर्ति देवी खून से लथपथ पड़ीं थीं।
बिलख रहे दामाद
दोनों दामाद भी बिलख-बिलख कर रो रहे थे। घटना की जानकारी होने पर शिकोहाबाद विधायक डॉ. मुकेश वर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि अब्दुल वाहिद सहित कई नेता उनके घर और फिर पोस्टमार्टम गृह पर पहुंच गए।
माता और पिता दोनों की मृत्यु से फूट-फूट कर रोएं स्वजन
सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक राकेश यादव और उनकी पत्नी मूर्ति देवी को गोली लगने की घटना के समय परिवार के लोग छत पर थे। फायरिंग की आवाज सुनकर नीचे पहुंचे तो दोनो लहूलुहान पड़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस दंपती को जिला संयुक्त चिकित्सालय ले आई। पति को मृत घोषित कर दिया। वहीं पत्नी को गंभीर हालत में सरकारी ट्रामा सेंटर ले आया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। माता-पिता की मृत्यु की जानकारी होने पर दोनों बेटियां बिलखने लगी। उनकी आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे।
भतीजा एक निजी विश्वविद्यालय में निदेशक के पद पर रहे तैनात
राकेश यादव के दो बेटियां ही हैं। ऐसे में दोनों बेटियां गरिमा और प्रतिमा भी साथ रहती थी। उनके बड़े दामाद डा.कपिल यादव सीएचसी सिरसागंज में प्रभारी चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात हैं। वहीं छोटी बेटी प्रतिमा और उनके पति डॉ.विवेक यादव दोनों प्राथमिकी विद्यालय में शिक्षक हैं। भतीजा डॉ.गौरव यादव एक निजी विश्वविद्यालय में निदेशक रहे हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव का मिशन 2027: उड़ा देगा विपक्षी पार्टियों की नींद, आगरा में मुलायम सिंह के कदम पर चले सपा मुखिया
घटना के समय दोनों दोनो बेटियां, भतीजा और छोटे दामाद पर छत पर थे। फायरिंग की आवाज सुनकर नीचे पहुंचे तो कमरे का मंजर देखकर आंखों से आंसू निकल पड़े दहाड़ मारकर रोने लगीं। घटना की जानकारी होने पर घर और पोस्टमार्टम हाउस पर सपा नेताओं, रिश्तेदारों और करीबियों की भीड़ जुट गई।