Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फिरोजाबाद: मकान विवाद से आहत सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक ने खुद को गोली मारी, हालत नाजुक

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 11:59 AM (IST)

    फिरोजाबाद में मकान बंटवारे के विवाद से नाराज 75 वर्षीय सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक जयवीर यादव ने अपनी लाइसेंसी रायफल से खुद को गोली मार ली। उन्हें गंभीर हा ...और पढ़ें

    फिरोजाबाद पुलिस पूछताछ के दौरान। जागरण

    फिरोजाबाद पुलिस पूछताछ के दौरान। जागरण

    HighLights

    1. 75 वर्षीय सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक ने खुद को गोली मारी।

    2. मकान के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद से नाराज थे।

    3. गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, स्थिति चिंताजनक बनी हुई।

    जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। मकान के बंटवारे से नाराज 75 वर्षीय सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक ने रविवार सुबह अपनी लाइसेंसी रायफल से खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में उन्हें संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

    घटना शिकोहाबाद के नगला कन्हीं गांव की है। रविवार सुबह साढ़े नौ बजे सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक जयवीर यादव ने अपने कमरे में लाइसेंसी रायफल से खुद को गोली मार ली।

    मकान के बंटवारे से नाराज सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक ने खुद को मारी गोली

    गोली चलने की आवाज सुनकर स्वजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। खून से लथपथ हालत में उन्हें तत्काल संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। स्वजन ने बताया कि घर में मकान के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद से वह काफी समय से परेशान थे। इसी तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें- यूपी में फिर से मानसून एक्टिव: मुजफ्फरनगर में जोरदार बारिश, चार अगस्त से होगी पूरी UP में झमाझम बरसात

    यह भी पढ़ें- स्कूलों की छुट्टी: मेरठ में 12 अगस्त तक सभी विद्यालय-कॉलेज बंद, कांवड़ यात्रा के चलते डीएम का आदेश