Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नाम के साथ बदला पेशा भी, 17 साल से पहचान बदलकर छिपा शिकोहाबाद डकैती का आरोपी गिरफ्तार

    Updated: Wed, 25 Mar 2026 11:23 AM (IST)

    फिरोजाबाद पुलिस ने 2009 के शिकोहाबाद डकैती मामले में फरार आरोपी मुन्ना उर्फ राजू को 17 साल बाद गिरफ्तार किया है। वह फरीदाबाद में पहचान बदलकर बिजली मिस ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। शिकोहाबाद के मोहल्ला बड़ा बाजार में वर्ष 2009 में हुई डकैती के मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने 17 वर्षों बाद गिरफ्तार किया है। वह फरीदाबाद में छिपा हुआ था। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था।

    वर्ष 2009 में शिकोहाबाद के बड़ा बाजार में डाली थी डकैती

    सीओ शिकोहाबाद अमरीश कुमार ने बताया कि बड़ा बाजार निवासी भगवानदास के घर आठ बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश आभूषण और नकदी के साथ डबल बैरल बंदूक भी ले गए थे। मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सात बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन उनमें से इटावा, कोतवाली के दरी मोहल्ला निवासी मुन्ना उर्फ राजू हाथ नहीं हो गया। कुर्की की कार्रवाई के बाद उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

    कर रहा था बिजली मिस्त्री का काम, 25 हजार का था इनाम

    एसएसपी सौरभ दीक्षित ने उसकी गिरफ्तारी के लिए एसओजी प्रभारी प्रेमशंकर पांडेय और सर्विलांस प्रभारी मुकेश कुमार को लगाया गया था। मंगलवार देर शाम आरोपित अपने पहचान के व्यक्ति से मिलने के लिए शिकोहाबाद आया था। तभी पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया।

    इंस्पेक्टर अनुज राणा ने बताया कि वह फरीदाबाद में राजू नाम से पहचान बदलकर छिपा हुआ था। जहां वह बिजली मिस्त्री का काम करता था।

    यह भी पढ़ें- घरेलू गैस सिलिंडर बुकिंग नियम बदले: ग्रामीण क्षेत्रों में अब 25 दिन में करें बुक, आगरा में 13.57 लाख उपभोक्ताओं को फायदा

    खबरें और भी