Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    1200₹ में मिलती थीं लड़कियां, दो महीने से चल रहा था फिरोजाबाद के पारस होटल में देह व्यापार

    Updated: Tue, 24 Mar 2026 10:04 AM (IST)

    होटल मालिक और संचालक अभी फरार हैं। यू-ट्यूबर्स द्वारा शराब न मिलने पर वीडियो वायरल करने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। स्थानीय लोगों की शिकायतें पहले अनसुनी ...और पढ़ें

    पारस होटल।

    पारस होटल।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। मक्खनपुर में सांती पुल के समीप पारस होटल में देह व्यापार दो महीने से चल रहीं थीं, लेकिन पुलिस ने को भनक तक नहीं लगी। वीडियो सामने आने के बाद शनिवार की शाम पुलिस और तहसील प्रशासन ने मिलकर छापेमारी की तो चार युवतियों सहित 15 लोगों को गिरफ्तार कर किया गया।

    रविवार को उन्हें जेल भेज दिया। होटल मालिक और संचालक अब भी गिरफ्त से दूर हैं। 1000 से 1200 रुपये में सौदा तय होने के बाद लड़कियां उपलब्ध कराई जाती थीं।

    1000 से 1200 रुपये में तय होता था सौदा, मालिक और संचालक गिरफ्त से दूर

    पुलिस के अनुसार पहले संचालक पारस के पास युवक सौदा तय करते थे। इसके बाद मालिक कश्मीर सिंह की अनुमति पर लड़कियां बुलाई जाती थीं। आसपास के लोगों ने कई बार इलाका पुलिस को सूचना देकर विरोध जताया था, मगर सुनवाई नहीं हुई। होटल पर कार्रवाई कराने में दो यू-ट्यूबर शामिल हैं।

    शनिवार शाम पुलिस ने की थी छापेमारी, चार युवती सहित 15 आरोपित जेल भेजे

    बताया जा रहा है कि यू-ट्यूबरों ने होली पर होटल संचालक से शराब की मांग की थी, संचालक द्वारा मना करने पर वीडियो बनाकर वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा। इसके बाद मक्खनपुर पुलिस सक्रिय हुई। छापेमारी में पुलिस ने चार युवतियां और 11 युवकों को पकड़ा। इनमें से तीन युवतियां आगरा और एक रामगढ़ क्षेत्र की है। थानाध्यक्ष चमन शर्मा ने बताया कि फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- होटल में छापा के दौरान युवक-युवतियों की हालत देखकर हैरान रह गए पुलिसकर्मी, फिरोजाबाद में चार लड़कियां और 11 लड़के पकड़े

    अन्य स्थानों पर भी संचालित हो रहे होटल

    मक्खनपुर के साथ ही राजा का ताल, उसायनी, टूंडला और शिकोहाबाद क्षेत्र में इस तरह के कई होटल चल रहे हैं। दक्षिण थाना क्षेत्र में महावीर नगर, उत्तर में बंबा और ककरऊ कोठी क्षेत्र में कई अड्डे हैं।

    खबरें और भी