Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बड़े भाई ने छोटे को मारी गोली, शिकोहाबाद में खेत में गेहूं भरने को लेकर हुआ विवाद, हालत गंभीर

    By Nikunj Yadav Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Tue, 28 Apr 2026 07:54 PM (GMT+05:30)

    शिकोहाबाद के अब्बासपुर गांव में गेहूं भरने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई आकाश ने छोटे भाई छोटू को गोली मार दी। छोटू गंभीर हालत में आगरा के अस्पताल मे ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    संवाद सूत्र, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। खेत में गेहूं भरने के दौरान दो भाइयों में कहासुनी हो गई। इस दौरान बड़े भाई ने छोटे को गोली मार दी। ठोड़ी में लगने से युवक अचेत होकर गिर पड़ा। गंभीर हालत में उसका आगरा के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है।

    घटना नसीरपुर के गांव अब्बासपुर में सोमवार रात साढ़े नौ बजे की है। पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपित बड़े भाई के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

    नसीरपुर में गांव अब्बासपुर निवासी 19 वर्षीय छोटू अपने बड़े भाई आकाश के साथ गांव सुजावलपुर में पुताई काम रहा था। दोनों भाई जिस घर में काम कर रहे थे। वहां चोरी की घटना हो गई थी। मकान मालिक ने आकाश पर आरोप लगाया था।

    इसके बाद से ही आकाश छोटे भाई पर शक करने लगा। सोमवार रात खेत में गेहूं भरने के दौरान उनके बीच इसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान आकाश ने छोटू को गोली मार दी। गोली छोटे भाई के ठोड़ी में जा धंसी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

    जानकारी पर पहुंचे मझले भाई संगम ने छोटू को लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचा। प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसएन मेडिकल कालेज आगरा रेफर कर दिया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

    घायल के पिता उमेश ने मंगलवार को थाने में बड़े बेटे आकाश के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों भाइयों के बीच विवाद की बात सामने आई है। गोली किसने मारी, जांच की जा रही है।

    खबरें और भी