Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फिरोजाबाद आरव हत्याकांड: मां बोली पति देता था बच्चे की हत्या कराने की धमकी, बयान दर्ज कराएगी पुलिस

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 12:31 PM (IST)

    फिरोजाबाद में डेढ़ साल के बच्चे आरव की क्रूरतापूर्वक हत्या के बाद उसकी मां ने पति पर बच्चे को मरवाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। ...और पढ़ें

    मृत आरव की फाइल फोटो इंसेट में। बेटे को खोने वाली मां।

    मृत आरव की फाइल फोटो इंसेट में। बेटे को खोने वाली मां।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। डेढ़ वर्ष के बच्चे की क्रूरता पूर्वक हत्या के तीन दिन बाद भी मां बदहवास है। वह बार-बार उस पल को कोसती है। जब आरोपित उसकी गोद से उठाकर उसे चाकलेट दिलाने के बहाने ले गया था। मंगलवार को मां ने अपने पति पर बच्चे की हत्या कराने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

    इसके बाद पुलिस ने भी पति को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है। बेटे की हत्या के बाद भी पिता का यहां न आना कई प्रश्न खड़े कर रहा है।

    शनिवार को शिकोहाबाद के यादव नगर में पटक-पटक कर हुई थी हत्या

    सिरसागंज के गांव बामई में रहने वाली रति शर्मा अपने डेढ़ वर्ष के बेटे आरव और अन्य स्वजन के साथ शनिवार को शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में रहने वाली अपनी एक परिचित के यहां आईं थीं। इसी दौरान वहां बदांयू के शेखूपुर थाना सिविल लाइन निवासी निवासी फुफेरा देवर विराज उर्फ जितेंद्र पाठक वहां आ गया। वह उसके बेटे को चाकलेट दिलाने के बहाने ले गया। इसके बाद उसकी गली में पटक-पटक कर हत्या कर दी।

    रति ने बयां किया था बेटे की हत्या का दर्द

    मंगलवार को रति ने अपने घर पर मीडिया के सामने कहा कि जैसे मेरे बेटे की हत्या की गई है। वैसे ही उसकी (विराज) भी हत्या होनी चाहिए। जैसे मेरे सामने मेरे बेटे का शव पड़ा था, वैसे ही उसकी मां के सामने उनके बेटे का शव पड़ा हो। तब पता चलेगा कि क्या होता है बेटे की हत्या का दर्द।

    योगीजी से मिलकर फांसी की मांग

    रति ने कहा कि कोई महिला किसी से कितना भी प्यार करे, लेकिन अपने बेटे को नहीं मरवा सकती। मैं सीएम योगी से मिलना चाहती हूं। जिससे हत्यारे को तत्काल फांसी की सजा हो सके। मुझे खून के बदले खून चाहिए। रति ने अपने पति पर भी आरोप लगाया है। मीडिया को बताया कि पति हमेशा धमकाता था कि बेटा नहीं दिया तो मरवा दूंगा।

    खबरें और भी

    आरव के पिता को फोन कर बयान देने के लिए बुलाया

    इंस्पेक्टर अनुज कुमार राणा ने बताया कि बदांयू के सिया राम नगर मंडी समिति निवासी आरव के पिता सुमित को फोन कर बयान देने के लिए बुलाया गया है। उन्होंने आज थाने आने की बात कही है।

    बैचेनी में गुजरी जेल में पहली रात, नहीं खाया खाना

    फिरोजाबाद। आरोपित विराज को पुलिस ने घटना के छह घंटे बाद ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया था। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था, लेकिन घाव अधिक होने और एक पैर की हड्डी टूटने से वह खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। इस कारण उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    अपने किए पर हो रहा है पछतावा

    सोमवार रात चिकित्सक की रिपोर्ट के बाद 10 बजे पुलिस ने जेल भेज दिया। वहां उसकी पहली रात बेचैनी में गुजरी है। रात में खाना भी नहीं खाया। जेलकर्मियों ने बताया कि सुबह भी एक रोटी ही खाई थी। अब उसे अपने किए पर पछतावा हो रहा है। बार-बार यही कह रहा है कि मुझसे गलती हुई। बच्चे को नहीं मारना चाहिए था। हर किसी से अपने गुनाह को स्वीकार कर रोने लगता है।

    यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद आरव जघन्य हत्याकांड: मां-नानी का रो-रोकर बुरा हाल, आरोपी को फांसी की मांग; 15 दिन में दाखिल होगी चार्जशीट

    यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद बच्चे की हत्या में सामने आया नया मोड़, अस्पताल में बिलख पड़ी मां बोली थी- बेटे को मार डाला