Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फिरोजाबाद आरव जघन्य हत्याकांड: मां-नानी का रो-रोकर बुरा हाल, आरोपी को फांसी की मांग; 15 दिन में दाखिल होगी चार्जशीट

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 02:20 PM (IST)

    पुलिस ने आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है और 15 दिनों के भीतर आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी में है, जबकि परिवार और जनता फांसी की सजा ...और पढ़ें

    बच्चे को लेकर जाता आरोपित और इंसेट में विराज आरोपित।

    बच्चे को लेकर जाता आरोपित और इंसेट में विराज आरोपित।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, जागरण. सिरसागंज (फिरोजाबाद)। डेढ़ वर्ष के मासूम आरव की जघन्य हत्या के बाद से मां और नानी की आंखों से आंसू थम नहीं रहे हैं। घटना के बाद से दोनों की आंखों से आंसू थम नहीं रहे हैं। रोते-रोते वे अचेत हो जा रही हैं। तीन दिन से घर में चूल्हा तक नहीं जला है। उन्होंने खाना तक नहीं खाया। रिश्तेदार और पड़ोसी किसी तरह जबरदस्ती उन्हें पानी पिला दे रहे हैं, ताकि तबीयत न बिगड़े।

    मां बोली- हत्यारोपित को हो फांसी की सजा, तभी आत्मा को मिलेगी शांति

    बेटे की मृत्यु से दुखी रति हुए बार-बार यही कह रही हैं कि जब बेटे के हत्यारोपित को फांसी नहीं हो जाती है। तब उनकी आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। उसने मेरे जीने का सहारा छीन लिया है। अब ऐसे जिंदा रहने का क्या फायदा। पति से दूर होने के बाद बेटे का चेहरा देख कर जिंदा थी। अब वह ही नहीं रहा तो किसके सहारे जिंदा रहूं।

    तीन दिन से घर में नहीं जला है चूल्हा

    वहीं नानी पिंकी की भी आंखों से आंसू थम नहीं रहे हैं। वह बार-बार कह रही हैं कि काश उस दिन आरव के साथ विराज के साथ न जाने दिया होता तो आज मेरा आरव जिंदा होता है। जब तक आरोपित को फांसी नहीं हो जाती है। तब आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। वहीं घटना के दिन से रति की मौसी नोएडा से घर आ गई हैं।

    वह और अन्य रिश्तेदार दोनों को दिलाशा देकर शांत कराने का प्रयास करती हैं लेकिन दोनों की आंखों से आंसू थम नहीं रहे हैं। सपना ने बताया कि घटना के दिन से घर में चूल्हा नहीं जला है। दोनों ने कुछ खाया नहीं है। परिवार के लोग तो कुछ खा ले रहें है लेकिन पिंकी और रति ने कुछ नहीं खाया है। कुछ यही हाल रति के बहन रक्षा और भाई रितिक का है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद: जमीन पर शव पटककर मां से बोला हत्यारा- मैंने मार डाला है, जा ले जा अपना बेटा


    ऐसी जघन्य हत्या करने वाले दरिंदे को होनी चाहिए फांसी

    फिरोजाबाद। डेढ़ वर्ष के बच्चे आरव की इतनी बेरहमी से हत्या की गई है कि सीसीटीवी फुटेज को लोग देख नहीं पा रहे हैं। आरोपित की करतूत को देखकर हर कोई आग बबूला हो जा रहा है। इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर घटना की सीसीटीवी फुटेज प्रसारित हुई लेकिन अब फेसबुक अन्य प्लेटफार्म पर लोगों के वीडियो डालने पर बैन कर दिया जा रहा है।

    वीडियो चल नहीं रहा है। इस पर लोग ब्लर करके वीडियो डाल रहे हैं। इस घटना को देखने के बाद हर कोई कह रहा है कि दरिंदे को फांसी की सजा होनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद में रेडियो ऑपरेटर का ग्रांड वेलकम: 8 लग्जरी कारों और 50 बाइकों का काफिला, 25 KM तक निकला जुलूस

    मासूम की पटक-पटककर की गई जघन्य हत्या

    फिरोजाबाद। आरव हत्याकांड पर अधिवक्ताओं का कहना है कि घटना में पुलिस के पास पर्याप्त साक्ष्य हैं। पीड़ित मां का बयान और सीसीटीवी फुटेज से पुख्ता साक्ष्य हैं। यह सामान्य नहीं जघन्यतम हत्याकांड की श्रेणी में आता है। इसमें आरोपित को कम से कम आजीवन कारावास और फांसी तक की सजा हो सकती है।

    यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद बच्चे की हत्या में सामने आया नया मोड़, अस्पताल में बिलख पड़ी मां बोली थी- बेटे को मार डाला

    आरोपित को होगी सख्त से सख्त सजा

    वरिष्ठ अधिवकत शशिकांत पाराशर ने कहा कि इस जघन्य हत्याकांड का सीसीटीवी फु़टेज को पूरा एक बार में देख ही नहीं है। फुटेज देखने के बाद हर कोई सिहर उठता है। लोगों की रूह कांप उठती है। मां शादी में रोड़ा बनने पर मासूम को पटक-पटक कर मार डाला गया है। ऐसी मानसिक सोच वाले व्यक्ति का समाज के लिए हानिकारक साबित होते हैं। न्यायालय साक्ष्य एवं गवाहों के बयान के आधार पर जरूर इस जघन्य हत्याकांड में दोषी को सख्त से सख्त सजा सुनाएगा।

    अधिवक्ता नितिन भारद्वाज ने बताया कि फुटेज से साफ स्पष्ट है कि आरोपित ने साशय हत्याकांड को अंजाम दिया है। एक नहीं आठ बार छोटे से बच्चे को जमीन पर पटका गया है। इसमें आरोपित को आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है। पुलिस के पास पर्याप्त साक्ष्य हैं।

    आरोपित विराज का सरकारी मेडिकल कॉलेज में चल रहा उपचार

    फिराेजाबाद। मासूम को जमीन पर पटक-पटक मारने का आरोपित विराज उर्फ जीतेंद्र को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। उसके दोनों पैर में गोली लगी है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि आरोपित पुलिस अभिरक्षा में सरकारी मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है। चिकित्सक की रिपोर्ट के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।

    15 दिन में आरोपित पुलिस दाखिल करेगी आरोपपत्र, मां का दर्ज किया बयान

    फिरोजाबाद। इंस्पेक्टर अनुज कुमार राणा ने बताया कि आरोपित को जल्द से जल्द सजा मिले। इसके लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर, प्रत्यक्षदर्शियों समेत घटना से संबंधित अन्य लोगों का बयान दर्ज किया जा रहा है। सोमवार शाम को पुलिस आरव की मां रति का बयान दर्ज करने अरांव के बामई गांव पहुंची। मामले में रति और उनकी मां पिंकी का बयान दर्ज किया। जल्द ही पुलिस आरव के पिता का भी बयान दर्ज करेगी।

    इंस्पेक्टर ने बताया कि जघन्य हत्याकांड में सभी साक्ष्य जुटाकर और संबंधित का बयान दर्ज कर 15 दिन में आरोप पत्र दाखिल कर दिया जाएगा। ताकि आरोपित को जल्द से जल्द सजा मिल सके।

    आरव की हत्या के आरोपित को मिले फांसी की सजा, दिया ज्ञापन

    शिकोहाबाद। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने सोमवार दोपहर एक बजे एसडीएम को ज्ञापन दिया है। उन्होंने डेढ़ वर्षीय मासूम की बेरहमी से पटक-पटक कर हत्या के मामले में आरोपित को फांसी की सजा देने की मांग की है।
    राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नृपेंद्र कुमार ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में मांग की है कि यादव कालोनी में डेढ़ वर्ष के बच्चे आरव की जघंन्य हत्या कर दी गई है। आरोपित विराज उर्फ जितेन्द्र को फांसी की सजा दी जाए। ऐसे दरिंदे को को समाज में रहने का कोई हक नहीं है।