फिरोजाबाद में बेसबॉल बैट से पीटकर पिता की हत्या: थाने में रात भर पछताता रहा हत्यारोपित बेटा
फिरोजाबाद में एक बेटे उपेंद्र ने बेसबॉल बैट से पीटकर अपने पिता राकेश बाबू की हत्या कर दी। आरोपी ने थाने में रात भर पछतावा व्यक्त करते हुए कहा कि यह गल ...और पढ़ें

मृत पिता का फाइल फोटो और हत्यारोपित बेटा। जागरण
HighLights
बेटे ने बेसबॉल बैट से पिता की हत्या की फिरोजाबाद में
आरोपी उपेंद्र ने थाने में रात भर पछतावा व्यक्त किया
शराब की लत और दुकान विवाद हत्या का मुख्य कारण
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। पिता की हत्या करने के बाद आरोपित बेटा रात भर थाने में पछताता रहा। उसका कहना था कि वह हत्या नहीं करना चाहता था। झगड़े के दौरान बल्ला गलती से सिर में लग गया। जिस बल्ले से बुजुर्ग की मृत्यु हुई। उसे वह कुत्तों को मारने के लिए खरीद कर लाए थे।
सिरसागंज पुलिस की पूछताछ में आरोपित उपेंद्र ने बताया कि दिल्ली में वह जिस फैक्ट्री में काम करता था, वहां उसे प्रति माह 70 हजार रुपये मिलते थे, लेकिन शराब पीने की लत की वजह से उसकी नौकरी छूट गई थी, इसके बाद वह घर लौट आया था। परिवार में केवल वही नौकरी करता था। काम छूटने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई।
कुत्तों को मारने के लिए बल्ला खरीद कर लाए थे बुजुर्ग, बिगड़ रही थी आर्थिक स्थिति
बड़े भाई लालजी की पत्नी घर पर कपड़ों की सिलाई करती हैं। घर के आसपास कुत्तों का आतंक रहता था। उन्हें मारने के लिए पिता बाजार से यह बेसबॉल का बल्ला खरीद कर लाए थे।
यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद में खौफनाक वारदात, घरेलू विवाद में बेटे ने पिता को बेसबॉल बैट से पीट-पीटकर मार डाला
यह भी पढ़ें- एक्सीडेंट हुआ फेल तो सांप से कटवाया: 11 महीने के प्यार में पति की हत्या, मेरठ अतुल हत्याकांड में एक और खुलासा
शराब की लत से छूटी थी नौकरी
वहीं मोहल्लेवासियों ने बताया कि राकेश बाबू की पहले घड़ी की दुकान थी। कई महीने से दुकान बंद है। दुकान की बिक्री को लेकर उपेंद्र पिता से विवाद करता रहता था। पिता का कहना था कि यदि वह दुकान बेचेंगे तो जो रुपये मिलेंगे, उसके तीन हिस्से होंगे, उपेंद्र इस पर राजी नहीं था। शनिवार रात भी काफी देर पिता-पुत्र में इस बात को लेकर विवाद हुआ था।