गाजियाबाद: गंगनहर में एक महीने में 10 लोग बह गए, भीड़ को संभालने में नाकाफी है व्यवस्था
मुरादनगर गंगनहर घाट पर नहाने का रोमांच लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है, एक महीने में 10 लोग नहर में बह गए। प्रशासन की तमाम व्यवस्थाओं और चेतावनियों के ...और पढ़ें

HighLights
एक माह में 10 लोग गंगनहर में बहे।
गहरे पानी में नहाने से हो रहे लगातार हादसे।
प्रशासन की चेतावनियों को लोग कर रहे अनदेखा।
संवाद सहयोगी, मुरादनगर। गंगनहर घाट पर नहाने के दौरान कुछ पल का रोमांच लोगों के जीवन पर भारी पड़ रहा है। एक माह में हुए हादसों में नहाने के दौरान 10 लोग नहर में बह चुके हैं। पुलिस प्रशासन की मनाही के बाद भी लोग लापरवाही से नहाते हुए गहरे पानी में जाकर हादसे का शिकार हो जाते हैं। घाट पर मौजूद पुलिसकर्मी व स्थानीय संस्था की ओर से लगातार अपील करने के बाद भी लोग खतरा उठाने से बाज नहीं आ रहे हैं।
गर्मी शुरू होते ही मुरादनगर स्थित गंगनहर घाट पर नहाने के लिए वाले लोगों की भीड़ बढ़ने लगती हैं। भीषण गर्मी के दिनों में यहां प्रतिदिन आने वाले लोगों की संख्या दस हजार को पार कर जाती है। यहां नहाने के दौरान किसी प्रकार के हादसे न हो इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन व प्रबंधन समिति से पर्याप्त इंतजाम किए हैं।
घाट पर रेलिंग व चैन लगाने से लेकर जगह जगह साइन बोर्ड के द्वारा लोगों से गहरे पानी में न जाने की अपील की गई है। लोगों को संभालने के लिए घाट पर पुलिसकर्मी को तैनात किया गया है।
किसी प्रकार के संभावित हादसे से लोगों को बचाने के लिए मोटरबोट में सवार गोताखोर नहर की निगरानी करते रहते हैं। इतने इंतजाम के बाद भी नहाने के दौरान कुछ पलों के रोमांच की खातिर लोग खतरा उठाने से बाज नहीं आ रहे हैं। तमाम निर्देशों को नजरअंदाज करके लोग गहरे पानी उतरकर हादसों का शिकार हो रहे हैं।
हाल में हुए हादसे
- 12 अपैल को मोदीनगर का रहने वाला लव कुमार नहर में बहा
- 26 अप्रैल को दिल्ली के हर्ष विहार क्षेत्र का पुनीत नहाने के दौरान डूबा।
- 10 मई को गाजियाबाद के बिहारीपुर गांव का युवक रविंद्रपाल नहाने के दौरान डूबा।
- 27 मई को नाेएडा के सेक्टर 63 में रहने वाला सचिन मौर्य नहाने के दौरान डूबा।
- 30 मई को नाेएडा के सेक्टर 122 में रहने वाला धर्मवीर अपने दोस्तों के साथ नहाने के दौरान नहर में बहा
- 31 मई को एक ही दिन में अलग अलग अलग समय पर हुए हादसे में नंदग्रामम का भारत भूषण, दिल्ली के मंडावली का 15 वर्षीय राहुल और दिल्ली के करावल नगर का 17 वर्षीय पवन डूब गए।
गंगनहर घाट पर लोगों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। फिर भी कुछ लोग लापरवाही करते हुए स्वयं व दूसरे की सुरक्षा को खतरे में डालते हैं। इस प्रकार के लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा। घाट किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
खबरें और भी
- भास्कर वर्मा, कार्यवाहक एसीपी मसूरी