Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खेल-खेल में काल बन गई इलेक्ट्रिक स्कूटी; चार्जिंग के दौरान मासूम को लगा जबरदस्त करंट, मौत

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 12:58 AM (IST)

    लोनी के चमन विहार कॉलोनी में चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक स्कूटी से करंट लगने से 8 वर्षीय युग की मौत हो गई। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

    सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

    HighLights

    1. लोनी में इलेक्ट्रिक स्कूटी से करंट लगने से मासूम की मौत।

    2. चार्जिंग के दौरान खेलते हुए 8 वर्षीय युग हुआ हादसे का शिकार।

    3. दिल्ली के अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित किया।

    संवाद सहयोगी, लोनी। अंकुर विहार थाना क्षेत्र की चमन विहार कॉलोनी में शुक्रवार सुबह चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक स्कूटी का करंट लगने से एक आठ वर्षीय मासूम गंभीर रूप से झुलस गया।

    स्वजन ने आनन फानन में मासूम को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जांच में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि शुक्रवार सुबह के दिल्ली के शास्त्री नगर थाने से जानकारी मिली थी कि अंकुर विहार की चमन विहार कॉलोनी में युग (8) को स्वजन ने दिल्ली के जग प्रवेश अस्पताल में भर्ती कराया है।

    परिवार वापस लौटा तो जमीन पर पड़ा था युग

    युग की करंट लगने से मौत हुई है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में स्वजन ने बताया कि घर पर इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्जिंग पर लगी हुई थी। स्वजन किसी काम से बाहर थे, इस दौरान युग घर पर खेल रहा था।

    इस दौरान स्कूटी के साथ युग छेड़छाड़ करने लगा। जिससे वह करंट की चपेट में आने से झुलस कर बेहोश हो गया। स्वजन वापस आए तो वह जमीन पर पड़ा हुआ था।

    इसके बाद स्वजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसीपी ने बताया कि दिल्ली पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।