मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा दैनिक जागरण का सम्मान, 12वीं में 65% से ज्यादा अंक पाने वाले छात्र होंगे पुरस्कृत
दैनिक जागरण 2026 में 12वीं कक्षा में 65% या अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर रहा है। ...और पढ़ें

दैनिक जागरण प्रतिभा सम्मान समारोह-2026
HighLights
दैनिक जागरण प्रतिभा सम्मान समारोह 2026
12वीं कक्षा में 65% से अधिक अंक पाने वाले छात्र सम्मान
एसडीजीआई ग्लोबल यूनिवर्सिटी में छात्रों को मिलेगा करियर मार्गदर्शन
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। एनएच-9 स्थित एसडीजीआइ ग्लोबल यूनिवर्सिटी में शनिवार को दैनिक जागरण के प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विद्यार्थियों को संबोधित एवं सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
दैनिक जागरण का प्रतिभा सम्मान समारोह उन विद्यार्थियों को जिन्होंने वर्ष 2026 में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में 65 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं। चयनित विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।
जो विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं कार्यक्रम में केवल उन्हीं विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ उनका करियर मार्गदर्शन भी होगा। जिससे विद्यार्थियों को करियर की दिशा निर्धारित करने में मदद मिलने के साथ उनका उत्साहवर्धन भी हो सके।
कार्यक्रम : दैनिक जागरण प्रतिभा सम्मान समारोह-2026
स्थान : एसडीजीआइ ग्लोबल यूनिवर्सिटी, हापुड़ रोड, एनएच-9 गाजियाबाद
तिथि एवं समय : 13 जून, सुबह 11 बजे