Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद: बेटी के घर के बाहर मां के गले से चेन लूटी, दिनदहाड़े वारदात CCTV में कैद

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 07:10 PM (GMT+05:30)

    मोदीनगर की आदर्शनगर कॉलोनी में बेटी के घर कौथली लेकर जा रही महिला के गले से दिनदहाड़े चेन लूट ली गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की ...और पढ़ें

    मोदीनगर की आदर्शनगर कॉलोनी में बेटी के घर कौथली लेकर जा रही महिला के गले से दिनदहाड़े चेन लूट ली गई।

    मोदीनगर की आदर्शनगर कॉलोनी में बेटी के घर कौथली लेकर जा रही महिला के गले से दिनदहाड़े चेन लूट ली गई। 

    जागरण संवाददाता, मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र की आदर्शनगर कालोनी में रविवार दोपहर बेटी के लिए कौथली लेकर आई महिला के गले से बदमाश ने सोने की चेन लूट ली। घटना बेटी के घर के बिल्कुल सामने दिनदहाड़े हुई। आरोपित का साथी स्कूटी पर खड़ा होकर निगरानी कर रहा था। दोनों ने हेलमेट लगाया हुआ था। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

    मोदीनगर की गोविंदपुरी सुचेतापुरी कालोनी की शशि बाला की बेटी की शादी मोदीनगर की आदर्शनगर कालोनी में संदीप के साथ हुई है। शशि बाला रविवार दोपहर को बेटी के घर कौथली देने के लिए आदर्शनगर ही जा रही थी। जब वे गली में पहुंची तो स्कूटीसवार दो आरोपित उनका पीछा करने लगे।

    इस बीच एक आरोपित स्कूटी से उतरा, जैसे ही शशि बाला अपनी बेटी के घर के सामने पहुंची तो आरोपित ने पीछे से आकर गले से चेन लूट ली। शशि बाला ने आरोपित का पीछा भी किया लेकिन वह स्कूटी पर बैठकर फरार हो गया। डायल 112 की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें आरोपित वारदात करता दिख रहा है। बेखौफ तरीके से उसने वारदात की।

    सरेराह आबादी क्षेत्र में हुई लूट की घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किये हैं। इसी निवाड़ी रोड चौकी क्षेत्र में दो दिन पहले भी घर से 20 लाख के जेवर चोरी हो चुके हैं। साथ ही अज्ञात आरोपित रात के समय टार्च लेकर घरों में निगरानी भी करता दिखा था। मामले में थाने में तहरीर दी गई है। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि आरोपितों की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीम गठित की गई है। जल्द गिरफ्तारी कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

    खबरें और भी