आज शाम 6 बजे खुलेगा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, नोएडा-गाजियाबाद वालों को मिलेगी बड़ी राहत
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे आज शाम 6 बजे से वाहनों के लिए फिर से खुल जाएगा, जिससे कांवड़ यात्रा के कारण लगे डायवर्जन समाप्त हो जाएंगे। इससे गाजियाबाद और न ...और पढ़ें

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर अभी भी डाक कांवड़ निकल रही हैं। फोटो सौजन्य- ट्रैफिक पुलिस
HighLights
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे आज शाम 6 बजे खुलेगा।
कांवड़ यात्रा के कारण लगे डायवर्जन समाप्त होंगे।
बुधवार से गाजियाबाद में यातायात सामान्य होगा।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा के चलते बंद दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) आज मंगलवार शाम छह बजे वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके साथ ही शहर में कई दिनों से लागू प्रमुख डायवर्जन भी रात तक समाप्त होने की उम्मीद है।
बुधवार से नॉर्मल होगा ट्रैफिक
बुधवार सुबह से अधिकांश मार्गों पर यातायात सामान्य दिनों की तरह संचालित होने की संभावना है। मंगलवार को शिवरात्रि के कारण गौशाला अंडरपास से जस्सीपुरा मोड़ के बीच वाहनों की आवाजाही नहीं हुई।

बुधवार से इस मार्ग पर भी यातायात सामान्य होने की उम्मीद है। वहीं, कई दिनों से धोबीघाट आरओबी पर बना वाहनों का अतिरिक्त दबाव भी डीएमई खुलने और डायवर्जन समाप्त होने के बाद कम हो जाएगा।
-1786439603711.webp)
खत्म होगा कांवड़ डायवर्जन
डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन ने बताया कि मंगलवार शाम छह बजे डीएमई खोलने की तैयारी है। कांवड़ यात्रा के कारण लगाए गए अन्य डायवर्जन भी मंगलवार रात तक समाप्त किए जाएंगे। बुधवार से अधिकांश प्रमुख मार्गों पर सामान्य यातायात व्यवस्था बहाल होने की उम्मीद है।
- यह भी पढ़ें- दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर थमी वाहनों की रफ्तार, यात्रियों को करना पड़ा परेशानी का सामना
- यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे दिल्ली लिंक: डीएमई के पांचवें चरण का काम धीमा, अक्टूबर की समय सीमा पर संकट
उल्लेखनीय है कि इससे पहले, सोमवार को कांवड़ यात्रा के लिए लागू डायवर्जन की वजह से एनएच-9 पर एक लाख वाहन 12 किमी लंबे जाम में पांच घंटे तक जूझे थे।
गाजियाबाद पुलिस #कांवड़_यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
— Ghaziabad Traffic Police (@Gzbtrafficpol) August 10, 2026
इसी क्रम में, श्री वरुण कुमार सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) द्वारा आज NH-09 गाजीपुर बॉर्डर (यूपी गेट) का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
उन्होंने:
🔹 एनएच 09 पर… pic.twitter.com/stBoykpFbN