Delhi Public School के बाहर अभिभावकों का प्रदर्शन, स्कूल समय बदलने पर नाराजगी
डीपीएसजी मेरठ के बाहर अभिभावक स्कूल के समय में अचानक बदलाव के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि बिना सूचना के समय बदलने से बच्चों की दिनचर्या ...और पढ़ें
HighLights
अभिभावक डीपीएसजी मेरठ के बाहर स्कूल समय बदलने पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
बिना सूचना समय बदलने से बच्चों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हुई।
पुराने स्कूल समय की बहाली तक प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। डीपीएसजी मेरठ के बाहर अभिभावकों का विरोध प्रदर्शन जारी है। बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल गेट पर एकत्र होकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और बच्चों के लिए पुराने स्कूल समय को बहाल करने की मांग पर अड़े हैं।
अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने बिना पूर्व सूचना स्कूल के समय में बदलाव कर दिया, जिससे बच्चों की दैनिक दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो गई है।
कामकाजी अभिभावकों ने भी इस निर्णय को अव्यावहारिक बताते हुए नाराजगी जताई है। प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों का कहना है कि वे पिछले एक सप्ताह से समय परिवर्तन को लेकर शिकायत कर रहे हैं, लेकिन स्कूल प्रशासन उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है।

समय से क्या है परेशानी?
इसी के चलते उन्होंने आंदोलन तेज कर दिया है और स्कूल गेट पर डटे हुए हैं। अभिभावकों ने यह भी आरोप लगाया कि कक्षा एक के बच्चों को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम पांच बजे तक स्कूल में रखा जा रहा है, जो इस उम्र के बच्चों के लिए बेहद थकाऊ है।
इसके अलावा स्कूल में पर्याप्त बसों की व्यवस्था नहीं होने से बच्चों को घर पहुंचाने में भी दिक्कतें आ रही हैं। अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि जब तक स्कूल का समय पूर्ववत नहीं किया जाएगा, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
